फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala virat kisan mela

यहां भारी छूट पर किसानों को मिलेंगे कृषि उपकरण

Thu, 13 Mar 2014 02:02 PM IST
अमर उजाला, काशीपुर
अमर उजाला, काशीपुर Updated Thu, 13 Mar 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
amar ujala virat kisan mela

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। अमर उजाला का तीन दिवसीय विराट किसान मेला गुरुवार से शुरू हो गया।

विज्ञापन


काशीपुर में भव्य पंडाल में पहली बार विराट किसान मेले में तमाम कार्यक्रम और आयोजन तीन दिनों तक किसानों और शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

15 मार्च को होगा समापन
मेले का शुभारंभ दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र-सोयाबीन, इंदौर के भूतपूर्व डायरेक्टर डॉ. गिरवर सिंह चौहान ने किया।

14 मार्च के विशिष्ट अतिथि वाइस चांसलर सुपरटेक यूनिवर्सिटी रुद्रपुर और 15 मार्च को पूर्व वाइस चांसलर कुमाऊं यूनिवर्सिटी डॉ. वीपीएस अरोरा मेले का समापन करेंगे।

उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज क्रीड़ा मैदान पर बृहस्पतिवार से शनिवार तक किसानों के मुद्दे गूंजेंगे। उन्हें भारी छूट पर कृषि उपकरण मिलेंगे।

कृषि विशेषज्ञ खेतीबाड़ी से संबंधित दुर्लभ और महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। देश की चुनिंदा कंपनियों के स्टाल सज गए हैं। साथ ही बैंकों एवं कई विभागों ने भी स्टाल सजाए हैं।
विज्ञापन


किसानों ने भरे इनामी फार्म
अमर उजाला द्वारा 13 मार्च से आयोजित होने वाले विराट किसान मेले के प्रचार वाहन ने बुधवार को गांव-गांव पहुंचकर सानों को मेले की जानकारी दी। इस दौरान किसानों ने हाथों-हाथ इनामी प्रपत्र भी भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार से उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में अमर उजाला द्वारा विराट किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है।

हर घंटे जीत सकेंगे इनाम
अमर उजाला के विराट किसान मेले में हर घंटे आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। यही नहीं होली के रंग में रंगने के लिए मेले में पहले पहुंचने वाले हर तीन सौ किसानों को मुफ्त गुलाल दिया जाएगा।

किसान अपने नाम से लकी ड्रॉ का कूपन भरकर जमा करेंगे। ड्रा निकलने पर विजेता को ढेरों आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

जानकारी लेकर कराएं मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण
तीन दिवसीय मेले के दौरान दूरदराज के इलाकों से आने वाले काश्तकारों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा। जीवन रेखा अस्पताल और मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञ स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।

किसानों में भारी उत्साह

अमर उजाला के विराट किसान मेले को लेकर क्षेत्रीय किसानों में भारी उत्साह है। एक ही पंडाल में किसानों को तमाम सुविधाएं व जानकारी मिलेगी।

नामचीन कंपनियों के स्टॉल

अमर उजाला द्वारा आयोजित विराट किसान मेले में देश की नामचीन कंपनियों के स्टाल होंगे।

इनमें नीको मैन्योर, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, बेयर क्राप साइंसेज, क्रिलोस्कर इंजन ऑयल, सीआरआई पंप, बॉश्क, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, महेंद्र फोर व्हीलर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि शामिल हैं।


इसके अलावा एबीडी, डी-बाली, केजीसीसीआई, यूपीजेड एडवांटा इंडिया लिमिटेड, यूनिको प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड, यूनिवर्सल इंडिया, दीप ज्योति इलेक्ट्रीकल्स, राईस मिल्स, एसआर साल्वेंट, अजीत एग्रो इंडस्ट्री, वेक्ट्स, गुजरात अंबुजा लिमिटेड के स्टाल भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed