{"_id":"4292d0b57e412ffa115321fd520912c3","slug":"amar-ujala-seminar-at-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की स्मार्टनेस से कदम मिलाकर चलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की स्मार्टनेस से कदम मिलाकर चलें
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 01 Sep 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज की युवा पीढ़ी जितनी तेजी से तकनीक में दक्ष हो रही है, उतनी ही गति से उनके भटकने की आशंकाएं भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
अभिभावकों को भी स्मार्टनेस दिखानी होगी
ऐसे में उन पर नजर रखने के लिए अभिभावकों को भी स्मार्टनेस दिखानी होगी। अमर उजाला और अविरल क्लासेज की ओर से देहरादून में आयोजित सेमिनार में अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने यह बात कही।
रविवार को सेंट जोजेफ्स एकेडमी के सभागार में आयोजित सेमिनार का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव एस राजू और वरिष्ठ आईपीएस नीलेश आनंद भरणे ने किया। एस राजू ने कहा कि उन्होंने आईआईटी से इंजीनियरिंग, आईआईएम से मैनेजमेंट कोर्स करने के बाद सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन
लेकिन सबसे अहम बात थी तैयारी के लिए एकाग्रता की। कहा कि आज के युवा दूसरे कामों में भटककर अपना वक्त बर्बाद कर देते हैं और परीक्षा के समय तनाव में आ जाते हैं। वरिष्ठ आईपीएस नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि उन्होंने 12वीं में औसत अंक पाए थे लेकिन अपना टारगेट बनाकर रखा।
विज्ञापन
उसे पूरा करने के लिए जीतोड़ मेहनत की और नतीजा आज आईपीएस के तौर पर सामने है। अविरल के डायरेक्टर ने अभिभावकों को लेटेस्ट तकनीकों से रूबरू होकर बच्चे की परवरिश पर जोर दिया। कहा कि फेसबुक, वाट्स ऐप के जमाने में अभिभावकों को सतर्क होने की जरूरत है।
मुफ्त में दी गई ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज
सेमिनार में जसवंत माडर्न स्कूल की प्रिंसिपल मीनाक्षी गंडोत्रा ने छात्रों को तनावमुक्त परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए। इस अवसर पर सेमिनार में आए छात्रों को अविरल की ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज मुफ्त में दी गई।
अरिहंत प्रकाशन के क्षेत्रीय प्रबंधक अंकुर सिद्धू ने बताया कि उनका प्रकाशन आईसीएसई और आईएससी बोर्ड की किताबें लांच करने जा रहा है। इस मौके पर यामाहा सेवंटी मोटर्स का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा।