फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Samvad: Every aspect of sports will be discussed, players will tell the secret of their skills.

Amar Ujala Samvad : खेलों के हर पहलू पर होगी बात, खिलाड़ी बताएंगे हुनर का राज

Sun, 04 Aug 2024 07:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 07:16 AM IST
सार

संवाद कार्यक्रम में होने वाले खेल के विशेष सत्र में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी, भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी मुरलीकांत पेटकर, भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया और भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी डॉ. दीपा मलिक अपने अनुभव साझा करने के साथ खेलों की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad: Every aspect of sports will be discussed, players will tell the secret of their skills.
मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून में आज (रविवार) होने वाले अमर उजाला के वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम में देश के जाने माने खिलाड़ी खेलों के हर पहलू पर खुलकर बात करेंगे। साथ ही वह अपने हुनर का राज भी बताएंगे, जिसके दम पर उन्होंने दुनिया के विभिन्न मंचों पर देश को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन


संवाद कार्यक्रम में होने वाले खेल के विशेष सत्र में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी, भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी मुरलीकांत पेटकर, भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया और भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी डॉ. दीपा मलिक अपने अनुभव साझा करने के साथ खेलों की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। बीते साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के दौरान चर्चाओं में आए अंतरराष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी खेलों के भविष्य पर विस्तार से चर्चा करेंगे। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप-2023 में भारत भले ही ट्रॉफी नहीं जीत पाया था, लेकिन गोल्डन बैट और बॉल भारत के खाते में आने से देशवासियों ने जश्न मनाया था। वर्ल्ड कप 2023 में मो. शमी ने 7 मैच खेलकर सबसे ज्यादा 24 विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन


वहीं, देश को साल 1972 में 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में पहला पैरालिंपिक स्वर्ण पदक दिलाने वाले मुरलीकांत पेटकर संवाद कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करने के साथ पैरा खेलों की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। मुरलीकांत पेटकर कई चुनौतियाें काे पारकर ऐसे चैंपियन बने हैं कि हाल ही में उनकी कहानी को बड़े पर्दे पर देश-दुनिया ने देखा। इसके अलावा भाला फेंक में विश्वभर में देश का परचम लहराने वाले भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया हिम्मत और जज्बे का दूसरा नाम है। देवेंद्र झाझरिया संवाद कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, देश की पहली पदक विजेता पैरालंपिक खिलाड़ी डॉ. दीपा मलिक अपने अनुभवों से खेल प्रेमियों में जोश भरेंगी। डॉ. दीपा मलिक ने साल 2009 में शॉटपुट में अपना पहला पदक (कांस्य) जीता था। जबकि, ठीक एक साल बाद उन्होंने ऐसा कमाल किया कि इंग्लैंड में शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन तीनों में स्वर्ण पदक जीत देश को गौरवान्वित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed