फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar ujala Sainya shakti conclave 2019 in Dehradun Former Raw Chief will Give Suggestions

चुनौतियों से निपटने में मील का पत्थर साबित होगा मंथन, पूर्व वाइस आर्मी चीफ देंगे सुझाव

Sun, 03 Nov 2019 01:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Nov 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Sainya shakti conclave 2019 in Dehradun Former Raw Chief will Give Suggestions
पूर्व वाइस आर्मी चीफ ले.जनरल एएस लांबा - फोटो : फाइल फोटो

वर्तमान में देश के सामने कई चुनौतियां खड़ी हो चुकी है। पहले जहां सीमा पार से आतंकवाद ही देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी समस्या थी, अब जेहादी आतंकवाद, पाकिस्तान और चीन की दुरभिसंधि, आर्थिक नाके बंदी सहित अन्य चुनौतियां भी देश के सामने खड़ी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


बदलते दौर में साइबर हमले भी देश की वाह्य व आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके हैं, लिहाजा अब हमें न केवल सैन्य शक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है, बल्कि इसके लिए हमें अन्य तक नीकी उपाय भी करने होंगे। 
विज्ञापन


इसके साथ ही वर्तमान समय राष्ट्रीय  सुरक्षा के सम्मुख वाह्य खतरे से अधिक आंतरिक खतरे और चुनौतियां अधिक हैं। इसलिए हमें वाह्य के साथ ही आंतरिक सुरक्षा पर भी फोकस करना होगा। लिहाजा, सोमवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित होने वाले सैन्य सम्मेलन में इस विषय पर गंभीरतापूर्वक और सटीक चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा: चुनौतियों के बदलने आयाम विषय पर पूर्व वाइस आर्मी चीफ ले.जनरल एएस लांबा, ले. जनरल ओपी कौशिक और पूर्व रॉ चीफ अलोक जोशी इस विषय को सामने रखेंगे और इन चुनौतियों के और खतरों से किस प्रकार से निपटा जा सकता है, इस पर अपने सुझाव भी देंगे। सैन्य सम्मेलन के माध्यम से देश के पूर्व सैनिक अधिकारियों के सुझाव देश की सुरक्षा के बनी चुनौतियों को निपटने के लिए सहायक सिद्घ होंगे, यही उम्मींद और आशा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed