देहरादून में स्कूलों व छात्रों को मिला अमर उजाला प्राइड ऑफ एजुकेशन अवॉर्ड, खिले चेहरे
- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित समारोह में होगी काउंसिलिंग, मेयर सुनील उनियाल गामा करेंगे सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि भारतीय युवा शिक्षा के जरिये दुनिया में अपनी धमक बना रहे हैं। हमारे बच्चों के अंदर काफी प्रतिभा है। बस जरूरत है, उसे संवारने और निखारने की। वहीं, पढ़ाई के साथ स्कॉलरशिप उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करती है।
वे मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि निरंजनपुर मंडी स्थित एक होटल में अमर उजाला प्राइड ऑफ एजुकेशन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेधावियों को सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को 20 और 10 प्रतिशत स्कॉलरशिप भी दी गई। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर सुनील उनियाल गामा और सीनियर एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी दिलप्रीत सिंह ने दीप जलाकर की।
इसके बाद मेयर गामा ने कहा कि आज भारतीय छात्र दुनियाभर में अपने नाम का डंका बजा रहे हैं। इसकी वजह उनकी शिक्षा है। इसमें भी अभिभावकों और शिक्षकों का अहम योगदान है। जिनकी बदौलत छात्र अपनी रुचि के हिसाब से पढ़ाई करते हुए अपना नाम कमाते हैं। ऐसे में अमर उजाला प्राइड ऑफ एजूकेशन कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है। इसके जरिये छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर के चयन में आसानी होगी।
काउंसिलिंग सत्र में सीनियर एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी दिलप्रीत सिंह ने छात्रों की काउंसिलिंग की। उन्होंने करियर के चुनाव में अपनी क्षमताओं और रुचि का ध्यान रखने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने छात्रों को अपनी स्ट्रैंथ पर काम करने, अवसर पकड़ने, व्यक्तिगत जिम्मेदारी आदि का महत्व समझाया। इस मौके पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के जोनल मैनेजर विश्वदीप सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
इन छात्रों को मिली स्कॉलरशिप
सुहाना, कृतिका पिपलानी, मुस्कान कुकरेती, पाओशनि चौधरी केवि ओएनजीसी, मो. शद फरदीन सनराइस एकेडमी, तरुण रिवररैन पब्लिक स्कूल, दिशा दत्ता, इशप्रीत कौर एवं वाणी ठाकुर दून इंटरनेशनल स्कूल, लकी कुमार, सोनाली रावत चिल्ड्रंस मॉडर्न एकेडमी, आकांक्षा व अनुष्का रावत टचवुड स्कूल, रुचि बिष्ट श्री गुरुनानक स्कूल खुड़बुड़ा, अनुराधा भट्ट एवं सागर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, राज दिवाकर, आयुषी कुकरेती श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, इतिशा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कला, शिया त्रिपाठी एसजीआरआर पटेल नगर।
क्या बोले छात्र
अमर उजाला प्राइड ऑफ एजुकेशन कार्यक्रम के जरिये काफी जानकारी मिली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से अच्छी काउंसिलिंग की गई।
-आरती वर्मा, छात्रा, स्टारलैंड इंटर कॉलेज
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से सम्मान मिलना गौरव की बात है। इसके अलावा करियर और आगे की पढ़ाई को लेकर भी अहम जानकारियां मिलीं।
-तमन्ना, छात्रा, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल
हमें देहरादून में ही चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई। इस तरह के कार्यक्रम के अमर उजाला का धन्यवाद करती हूं।
-रुचि बिष्ट, छात्रा, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, खुड़बुड़ा
आज के कार्यक्रम में आकर आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर काफी कुछ जानकारी हुई है। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
-दीपक पोखरियाल, छात्र, एसजीआरआर, सहस्त्रधारा रोड
यहां सम्मान के साथ 20 प्रतिशत स्कॉलरशिप पाकर काफी अच्छा लग रहा है। स्कॉलरशिप से काफी फायदा होता है।
-सागर, छात्र, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय
अमर उजाला प्राइड ऑफ एजूकेशन कार्यक्रम बेहद शानदार रहा। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से की गई काउंसिलिंग का अनुभव भी बढ़िया रहा।
-अनुराधा भट्ट, छात्रा, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय
12वीं की पढ़ाई के बाद आगे क्या करना चाहिए, कौन सा कोर्स करने से लाभ होगा? इन सभी बातों की जानकारी अमर उजाला प्राइड ऑफ एजूकेशन कार्यक्रम में हुई।
-मिस्बा नाज, छात्रा, रिवररैन पब्लिक स्कूल
स्कॉलरशिप प्रोत्साहित करती है। करियर चुनने में भी मदद मिलती है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से सम्मानित होकर अच्छा लग रहा है।
-सृष्टि रावत, छात्रा, केंद्रीय विद्यालय ओएफडी