{"_id":"6a940468543518cb4304edd8","slug":"chamoli-athlete-bhagirathi-winning-silver-medal-in-the-42-km-marathon-held-in-hyderabad-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चमोली की बेटी भागीरथी ने बढ़ाया मान, हैदराबाद में आयोजित मैराथन की 42 किमी की दौड़ में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चमोली की बेटी भागीरथी ने बढ़ाया मान, हैदराबाद में आयोजित मैराथन की 42 किमी की दौड़ में जीता रजत पदक
Sun, 30 Aug 2026 04:00 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 30 Aug 2026 04:00 PM IST
सार
भागीरथी ने मैराथन में 42 किमी की लंबी दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले भी वह ईरान में आयोजित 42 किलोमीटर की मैराथन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन
भागीरथी बिष्ट ने मैराथन में जीता रजत पदक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के चमोली जिले में देवाल के वाण गांव की भागीरथी बिष्ट ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। हैदराबाद में आयोजित मैराथन दौड़ में 42 किमी की लंबी दौड़ में भागीरथी ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। भागीरथी ने यह दौड़ महज 2 घंटे 51 मिनट में पूरी की। तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी ने भागीरथी को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
भागीरथी के कोच सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भागीरथी ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि भागीरथी लगातार कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले भी वह ईरान में आयोजित 42 किलोमीटर की मैराथन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित कई मैराथन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड समेत चमोली जिले और देवाल क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग: अनुरोध के आधार पर 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के हुए तबादले; सूची हुई जारी
विज्ञापन
भागीरथी बिष्ट ने बताया कि उनका सपना ओलंपिक खेलों में देश को स्वर्ण पदक दिलाना है। इस मौके पर विधायक भूपाल राम टम्टा, कांग्रेस नेता संदीप पटवाल आदि ने खुशी जताई।