{"_id":"eb1ea21c52aa3cfbe998698fbd23a91d","slug":"amar-ujala-marriage-registration-camp-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में ही टूट गया रिकॉर्ड, 199 रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में ही टूट गया रिकॉर्ड, 199 रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 20 Jan 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे के भीतर राजधानी में मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाने का रिकार्ड टूट गया। अमर उजाला पहल के तहत आयोजित मैरिज रजिस्ट्रेशन कैंप में शनिवार को एक ही दिन में 61 विवाह पंजीकरण का रिकार्ड कायम हुआ था।
विज्ञापन
कैंप के दूसरे और अंतिम दिन यह रिकार्ड टूट गया। रविवार को कैंप में 138 दंपतियों ने विवाह प्रमाणपत्र हासिल किया। इसके साथ ही सिर्फ दो दिन में 199 मैरिज रजिस्ट्रेशन हो गए।
विज्ञापन
समय से पहले पहुंचे लोग
रविवार को कचहरी स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कैंप के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होनी थी। लेकिन लोग यहां सुबह 09:30 बजे से ही पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन
पंजीकरण के लिए लोगों में इस कदर उत्साह नजर आया कि शाम सवा छह बजे तक पंजीकरण किए जाते रहे।
विधायक राजकुमार ने किया समापन
शाम को मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा और राजपुर विधायक राजकुमार ने कैंप का समापन किया। राजकुमार ने कहा कि अमर उजाला की लोगों को जागरूक करने की यह पहल सराहनीय है।
उमेश शर्मा ने भविष्य में भी अमर उजाला की ओर से इस तरह के कैंप लगाए जाने की उम्मीद जताई।
14 गुना ज्यादा रजिस्ट्रेशन
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में आम दिनों में एक दिन में दस विवाह पंजीकरण होते हैं। रविवार को यहां 138 रजिस्ट्रेशन हुए जो आम दिनों के मुकाबले 14 गुना अधिक रहे।
वहीं, शनिवार को कैंप में 61 रजिस्ट्रेशन के मुकाबले रविवार का आंकड़ा करीब सवा दो गुना अधिक रहा।
इंतजार किया, लेकिन झलकी खुशी
रजिस्ट्रेशन के लिए रविवार को बड़ी संख्या में दंपतियों के आने से पंजीकरण प्रक्रिया में कुछ अधिक वक्त लगा। इस दौरान लोगों को सर्टिफिकेट पाने के लिए इंतजार करना पड़ा, लेकिन प्रमाणपत्र हाथ में आते ही उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।
ऐसा सोचा नहीं था
सेलाकुई निवासी विनीता भट्ट ने कहा कि यह आशंका थी कि सर्टिफिकेट आज ही मिल पाएगा या नहीं, लेकिन भारी भीड़ के बावजूद काम अगले दिन के लिए नहीं टला।
कैंप में आए अधिकतर दंपति अमर उजाला की ओर से उपलब्ध सुविधा और कैंप में ही प्रमाणपत्र मिल जाने से बेहद खुश नजर आए।
जो छूट गए, उनके लिए एक और मौका
अमर उजाला के मैरिज रजिस्ट्रेशन कैंप में रविवार को कई लोग देरी से पहुंचने या अधूरे फार्म होने के कारण विवाह पंजीकरण नहीं करा सके। ऐसे लोगों के लिए एक और मौका है।
वे शनिवार 25 जनवरी को सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदकों को सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कापी सत्यापित कराकर लाना होगा। पति-पत्नी और दो गवाहों की मौजूदगी अनिवार्य है।