महाकुंभ कॉन्क्लेव: व्यापारियों ने रखी अपनी राय, कहा- कनेक्टिविटी की नहीं कोई दिक्कत, कुंभ में जरूर जाएं
Amar Ujala Maha Kumbh Conclave 2025: कुंभ में जाने के लिए रोड कनेक्टिविटी की बात हो या महाआयोजन से पर्यटन को मिलने वाली आर्थिक संजीवनी, हर मुद्दे पर सभी ने अपनी-अपनी बातें खुलकर रखी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला महाकुंभ कॉन्क्लेव 2025 के आयोजन में महाकुंभ की महत्ता, दिव्यता और देश की अर्थव्यवस्था पर इसके पड़ने वाले प्रभाव को लेकर विशेषज्ञों ने अमर उजाला के सवालों के जवाब दिए। कुंभ में जाने के लिए रोड कनेक्टिविटी की बात हो या महाआयोजन से पर्यटन को मिलने वाली आर्थिक संजीवनी, हर मुद्दे पर सभी ने अपनी-अपनी बातें खुलकर रखी।
आध्यात्मिक धरोहर को संजोए प्रयागराज की धरा पर होने वाला कुंभ अपनी संस्कृति को उच्च स्थान देने के लिए अपने आप में बड़ा आयोजन है। केवल देशभर में ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर होने वाला सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने, उसके बाद जिस तरह भारत की सनातन पूंजी मजबूत हुई और दुनिया के सामने आई। इसी तरह जिस तरह उप्र के सीएम ने जिस प्रकार कमर कसी है, वह सराहनीय है। आज पश्चिमी देश भारत की ओर देख रहे हैं। पूरे विश्व के अंदर भारत को आगे बढ़ाने में यह कुंभ सहायक होगा।
- सुशील गुप्ता, संस्थापक, ट्रैवल पैराडाइज हॉलीडेज
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह आयोजन आपके देश की छवि को बढ़ाता है। दूर-दूर से लोग इस आयोजन में आते हैं। यह पर्यटन, वाणिज्य और व्यापार को भी बढ़ाता है। मुझे आज पता लगा कि कुंभ क्या है। आप इतने बड़े स्तर पर इसका आयोजन करते हैं तो निश्चित रूप से लोग पूरे विश्व से आएंगे। इसमें सब कुछ आते हैं और इसका फायदा सबको होता है।
- राम बोहरा, एमडी, वीएक्सएल टूर एंड ट्रेवल्स
अमर उजाला कॉन्क्लेव: चार सत्रों में हुआ मंथन, महाकुंभ का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक पहलू समझा गए विशेषज्ञ
पर्यटन उद्योग से जुड़े हुए जितने भी लोग हैं, उनको रोजगार महाकुंभ से मिलता है। होटल, ट्रांसपोर्ट सहित अन्य सभी को। यूपी पर्यटन के लिए सुझाव है कि देहरादून से पैकेज टूर शुरू किए जाएं तो यहां की जनता को लाभ होने वाला है। महाकुंभ में इसकी संख्या भी बढ़ेगी।
-राजीव वर्मा, एमडी कंफर्ट टूर एंड ट्रैवल्स
जिस प्रकार की कनेक्टिविटी चाहिए वह हमें मिल रही है। 2014 से सनातन के लिए काम हो रहा है। उसके बाद ही राम मंदिर का निर्माण हुआ। हम वो पीढ़ी हैं, जिसने अपने सामने राम मंदिर बनते देखा है। कुंभ में हमें जाना चाहिए। आज के समय में तेजी से सड़कों पर काम हुआ है। ऐसे में आसानी से वहां पर जा सकते हैं। इसके लिए एयरपोर्ट से लेकर वंदे भारत ट्रेन का सहयोग आसानी से ले सकते है।
-विकास कुमार, एमडी ट्रैवल पैराडाइज