फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: Tarot card reader said Tarot card reading is a part of astrology

Jyotish Mahakumbh: नई नहीं है टैरो की विधा...जानकार महिलाएं बोलीं- ज्योतिष विद्या के ही भाग हैं ये 78 पत्ते

Sun, 29 Dec 2024 12:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 29 Dec 2024 12:14 PM IST
सार

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में टैरो कार्ड रीडर ने कहा, टैरो कार्ड ब्रह्मांड की रहस्यमयी ऊर्जा को बताने वाले दिव्य अनुग्रह कार्ड हैं, जो ज्योतिष, मनोविज्ञान और ब्रह्मांडीय शक्ति के सहारे व्यक्ति के बारे में सब कुछ संकेत के रूप में बताते हैं। 

विज्ञापन
Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: Tarot card reader said Tarot card reading is a part of astrology
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टैरो कार्ड ब्रह्मांड की रहस्यमयी ऊर्जा को बताने वाले दिव्य अनुग्रह कार्ड हैं, जो ज्योतिष, मनोविज्ञान और ब्रह्मांडीय शक्ति के सहारे व्यक्ति की मनोवृत्ति, प्रवृत्ति, उसका आने वाला समय, पिछला समय, सब कुछ संकेत के रूप में बताते हैं। इसका मकसद सिर्फ लोगों के मनोबल को बढ़ाकर उनका मार्गदर्शन करना है। इसके माध्यम से लोगों को त्वरित और सटीक समाधान भी मिलते हैं। ये बातें अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में टैरो कार्ड रीडर ने कहीं।

विज्ञापन


कुछ कहते हैं कागज के पत्ते विषय पर आधारित सत्र में टैरो कार्ड रीडर डॉ. वाई राखी ने कहा, टैरो कार्ड रीडिंग भारत की सभ्यता और संस्कृति का हिस्सा है। दुनिया की कोई भी ऐसी प्रथा नहीं है, जो भारत में जन्मी न हो। यही वजह है कि बढ़ते समय के साथ टैरो कार्ड रीडिंग के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। वहीं, कार्ड रीडर दीप्ती सलवान ने बताया, टैरो कार्ड में मुख्य रूप से 78 कार्ड होते हैं, जो मेजर अरकाना व माइनर अरकाना में विभाजित होते हैं। अरकाना का अर्थ है रहस्य। 78 पत्तों में 22 पत्ते मत्यु, इच्छा, प्यार आदि के चित्रों के साथ होते हैं और मेजर अरकाना कहलाते हैं। इनसे जीवन की यात्रा का पता चलता है।
विज्ञापन

बाकी बचे 56 माइनर अरकाना चार किस्मों में बंटे रहते हैं। वहीं, कार्ड रीडर प्रतिभा पंत ने कहा, टैरो कार्ड रीडिंग शगुन शास्त्रों पर आधारित है। हमारी जिंदगी कार्ड के रंगीन पत्तों के चित्रों से परिभाषित होती है। डॉ. हरलीन कौर ने कहा, टैरो कार्ड रीडिंग एक प्रकार का अंतर ज्ञान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल या जादू नहीं, अंतर ज्ञान को पहचानने की कला है टैरो कार्ड रीडिंग : लीजा
लीजा गुप्ता ने कहा, हम कार्य को नहीं बल्कि कार्य हमें चुनते हैं। टैरो कार्ड रीडिंग न कोई खेल है और न ही कोई जादू। यह पूरी तरह से अंतर ज्ञान को पहचानने की कला है। सीमा कौशिक ने कहा, टैरो कार्ड रीडिंग लोगों और ईश्वर के बीच संवाद करने के लिए सीढ़ी तैयार करता है। राशि चंदोला आनंद ने कहा, टैरो में गहन अध्ययन करने के बाद इसे लोगों के बीच लाया गया है। इस मौके पर टैरो कार्ड रीडर ने विनीत माथुर, हिमांशु जैन, राजेश नेगी और पीपीएस राणा के सवालों के जवाब भी दिए।


युवाओं में बढ़ रहा क्रेज
टैरो कार्ड रीडर ने कहा, पहले कार्ड रीडिंग के प्रति न लोगों का विश्वास था और न ही इस पर विश्वास जताते थे। बदलते समय के साथ कार्ड रीडिंग पर विश्वास बढ़ा है और युवाओं में इसका क्रेज ज्यादा है। इसका मुख्य कारण त्वरित समाधान का मिलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed