फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala jyotish mahakumbh on sunday.

ज्योतिष महाकुंभ का आगाज आज, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

Sun, 13 Mar 2016 03:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 13 Mar 2016 03:41 AM IST
सार

बड़ी संख्या में ज्योतिषी शनिवार रात तक दून पहुंच चुके।

क्लेमेंटटाउन स्थित ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में होगा ज्योतिष महाकुंभ।

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा मौका।

विज्ञापन
amar ujala jyotish mahakumbh on sunday.
बेजन दारुवाला और पंडित केए दुबे - फोटो : file photo

विस्तार

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ का रविवार सुबह ठीक दस बजे आगाज हो जाएगा। प्रदेश के राज्यपाल डॉ. केके पाल दीप प्रज्ज्वलित करके महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे। ज्योतिष महाकुंभ में प्रतिभाग करने के लिए बड़ी संख्या में ज्योतिषी शनिवार रात तक दून पहुंच चुके हैं। ज्योतिष विद्या के ज्ञानी सुबह ठीक दस बजे से लोगों कोे अपनी सेवाएं देनी शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ क्लेमेंटटाउन स्थित ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में होगा। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर एंट्री दी जाएगी। सुबह ठीक 10:30 बजे राज्यपाल डा. केके पाल महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे। निशुल्क महाकुंभ में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग हिस्सों में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और सेकेंड फ्लोर पर अलग-अलग ज्योतिषियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। विवि की सीएसआईटी बिल्डिंग में प्रवेश करते ही रिसेप्शन पर एंट्री होगी। यहां दो अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। एक काउंटर पर वो लोग उपस्थित दर्ज कराएंगे, जिनके पास पंजीकरण का टिकट है। दूसरे काउंटर पर वो लोग आएंगे, जिनके पास पंजीकरण का कोई टिकट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण नहीं तो भी मिलेगा मौका

amar ujala jyotish mahakumbh on sunday.
ग्रहण कुंडली - फोटो : sachin malhotra
वैसे तो अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ के लिए कई दिनों से लगातार पंजीकरण हो रहे हैं। अब तक यह संख्या दो हजार हो गई है। इसके बावजूद अगर कोई व्यक्ति चूक गया है तो वह सीधे एंट्री पा सकता है। उन्हें ऑन स्पॉट पंजीकृत करने के बाद जो भी ज्योतिष उपलब्ध होगा, उनसे परामर्श लेने का मौका दिया जाएगा। ध्यान रहे कि दस बजे शुरुआत होगी, लिहाजा समय से पहुंच जाएं।

ज्योतिष महाकुंभ में इनका सहयोग
ज्योतिष महाकुंभ अमर उजाला, ग्राफि क एरा विवि और पीआईवीएस का संयुक्त आयोजन है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट सहयोगी जीटीएम बिल्डर एंड प्रमोटर्स, होटल सैफ्रॉन लीफ, विंडलास रीवर वैली और पनाष वैली हैं। इसके अलावा एलसी होटल भी सहयोगी की भूमिका में है।

समय का रखें ख्याल
बड़ी संख्या में पंजीकरण होने की वजह से समय का विशेष ख्याल रखें। ज्योतिष से मिलने के लिए आप अपने साथ अपनी कुंडली या वास्तुविद् से मिलने के लिए मकान का नक्शा जरूर लेकर आएं। एक बात का ख्याल रखें कि आपको सिर्फ पांच मिनट का समय ही दिया जाएगा। सुबह ठीक दस बजे ज्योतिष महाकुंभ शुरू हो जाएगा। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ही ज्योतिष से मिलने का मौका दिया जाएगा।

जुटेंगे ज्योतिष की दुनिया के दिग्गज

amar ujala jyotish mahakumbh on sunday.
ज्योतिष महाकुंभ में भाग लेने पहुंचे जाने-माने ज्योतिषी बेजन दारूवाला। - फोटो : AmarUjala

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गनेशा स्पीक्स फेम ज्योतिष बेजन दारूवाला, उनके पुत्र नस्तूर दारूवाला, इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस चेन्नई के नेशनल वाइस प्रेसीडेंट और ख्याति प्राप्त वास्तुविद पंडित सतीश शर्मा, अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष पंडित केए दूबे पद्मेश, अमर उजाला के राशिफल कॉलम के कॉलमिस्ट पंडित विनोद त्यागी, ज्योतिष पत्रिका ज्योतिष मंथन की संपादिका ज्योतिर्विद पदमा शर्मा, दिल्ली से गुडलक गुरू, एस्ट्रो अंक फेम सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर पवन सिन्हा, स्टाइलिश सेलिब्रिटी फैमिली गुरु फेम डॉ. जय मदान, सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर शिवानी खेतान, जयपुर की प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर मशहूर टैरो कार्ड रीडर मां त्रिशला, हिमाचल प्रदेश से पंडित लेखराज शर्मा, प. बंगाल से ज्योतिषाचार्य प्रो. पीआर हालदार, डा. लावण्या चक्रवर्ती अपने ढंग से अनूठे पाद रेखा विशेषज्ञ गीतानंद सरस्वती, मध्य प्रदेश के आचार्य राजेश, संजय सक्सेना जैसे 150 से अधिक ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed