फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala jyotish mahakumbh in dehradun

दो दिन बाद दून में ज्योतिष महाकुंभ, फ्री में जगाएं भाग्य

Fri, 11 Mar 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Mar 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
amar ujala jyotish mahakumbh in dehradun
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : concept photo

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिष और इससे जुड़ी विधाओं के अंतर्राष्ट्रीय फेम ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडर, वास्तुविद, क्रिस्टल विद्या के माहिर हस्तियां शामिल होने जा रही हैं। 13 मार्च और 14 मार्च को होने वाले महाकुंभ में ऐसी ही कई शख्सियत आकर्षण का केंद्र होंगी।

विज्ञापन


वास्तुशास्त्र के नामी जानकार भी आएंगे
वास्तुशास्त्र को लेकर होने वाली तमाम समस्याओं के निदान के लिए वास्तुविद् भी ज्योतिष महाकुंभ का आकर्षण होंगे। मशहूर वास्तुविद् पंडित सतीश शर्मा के अलावा भरत भूषण भारद्वाज, आचार्य पंकज जी सहित कई और वास्तु विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


टैरो कार्ड से बताएंगे भविष्य
ज्योतिष महाकुंभ में मशहूर टैरो कार्ड रीडर मां त्रिशला, शिवानी खेतान सहित कई टैरो कार्ड की स्पेशलिस्ट शामिल होने जा रही हैं। इस विधा में इनकी ख्याति न केवल देश बल्कि विदेशों तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली के माहिर भी आएंगे
ज्योतिषियों को अपनी कुंडली दिखाना चाहते हैं तो ज्योतिष महाकुंभ में कुंडली के एक्सपर्ट भी शामिल होंगे। इनमें आरके शर्मा, पंडित अक्षय शर्मा, राजीव निगम, बाबा अमर भारती सहित 50 से ज्यादा ऐसे नाम शामिल हैं जो कि आपकी कुंडली देखकर सभी बातें बता सकते हैं।

हरफनमौला ज्योतिष होंगे खास
महाकुंभ में लॉर्ड गनेशा फेम बेजन दारूवाला, ज्योतिषविद् के.ए. दुबे पद्मेश और नस्तूर दारूवाला, पंडित सतीश शर्मा, अमर उजाला फेम विनोद त्यागी, माधवकांत मिश्रा सहित तमाम ऐसे ज्योतिष और वास्तुविद् भी शामिल होंगे जो कई विधाओं में माहिर हैं।

भविष्यवक्ता, प्रश्न कुंडली के भी माहिर
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में पैर देखकर भविष्य बताने वाले गीतानंद सरस्वती और प्रश्न कुंडली में माहिर पीपीएस राणा और आपदा की भविष्यवाणी करने में माहिर पंडित विनायक सहित तमाम ऐसे ज्योतिषी शामिल होंगे जो कि भविष्यवाणियों के पैमाने पर सबसे ऊपर माने जाते हैं।

ज्योतिष महाकुंभ में सहयोगी
ज्योतिष महाकुंभ अमर उजाला, ग्राफि क एरा विवि और पीआईवीएस का संयुक्त आयोजन है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट सहयोगी जीटीएम बिल्डर एंड प्रमोटर्स, होटल सैफ्रॉन लीफ, विंडलास रीवर वैली और पनाष वैली हैं। इसके अलावा एलसी होटल भी सहयोगी की भूमिका में है।

समय का रखें ख्याल
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ के लिए भारी संख्या में पंजीकरण हो चुके हैं। इसके लिए जरूरी है कि ज्योतिष से मिलने के लिए आप अपने साथ अपनी कुंडली और वास्तुविद से मिलने के लिए अपने मकान का नक्शा जरूर लेकर आएं।


एक बात का ख्याल रखें कि आपको सिर्फ पांच मिनट का समय दिया जाएगा। सुबह ठीक दस बजे ज्योतिष महाकुंभ शुरू हो जाएगा। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ही ज्योतिष से मिलने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed