फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2024 in Dehradun two days Free consultation by many astrologers

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ 2024: यहां जानें अपनी हर परेशानी का हल, 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर मिलेगा परामर्श

Sun, 31 Dec 2023 06:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Dec 2023 06:17 PM IST
सार

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2024 : आठ जनवरी को टॉक शो में आप अपनी समस्या का हल ज्योतिष के इन ज्ञानियों से जान सकेंगे। हालांकि, इसके लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2024 in Dehradun two days Free consultation by many astrologers
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के जाने-माने ज्योतिषियों से मिलने की बाट जोह रहे लोगों के इंतजार की घड़िया जल्द ही खत्म होने वाली हैं। वैदिक, प्रश्न कुंडली, पराशर, हस्त रेखा के अलावा केपी पद्धति, टैरो कार्ड और अंक शास्त्र के ज्ञाता सात जनवरी को आपकी समस्याओं के निवारण के लिए अमर उजाला ग्राफिक ऐरा ज्योतिष महाकुंभ में उपस्थित रहेंगे। अगर आप सात जनवरी को निशुल्क परामर्श से चूक गए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


ज्योति
मिसेज इंडिया 2022-2023 रहीं ज्योति अरोड़ा ज्योतिष के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम है। ख्याति प्राप्त ज्योतिषी फेंगशुई मास्टर, टैरो रीडर और वास्तु विशेषज्ञ ज्योति भी इस ज्योतिष महाकुंभ में निशुल्क लोगों की समस्याओं का हल खोजेंगी।
विज्ञापन


Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2024: दो दिन अपना भविष्य जानने का मौका, महाकुंभ में जुटेंगे देश के नामी ज्योतिष
विज्ञापन
विज्ञापन


लीजा गुप्ता
जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में जानकारी देता है, उसी तरह टैरो कार्ड भी व्यक्ति विशेष के लिए भविष्य से जुड़े कई पहलुओं के बारे में संकेत करता है। इस विधा की माहिर माने जाने वाली लीजा गुप्ता की देश के नामी टैरोकार्ड रीडर में गिनती होती है।

पीपीएस राणा
परिवार में होने वाले छोटे-छोटे विवाद के भविष्य में दूरगामी परिणाम काफी गंभीर होते हैं। इन विवादों का निवारण व्यक्ति की कुंडली में होता है जिनके पास कुंडली न हो उनके प्रश्नों के उत्तर भी प्रश्न कुंडली के जरिये मिल जाते हैं। ज्योतिषविद् पीपीएस राणा पिछले 30 वर्षों से इस विषय पर शोध कर रहे हैं और इन्हें प्रश्न कुंडली के जरिए समस्याओं के निवारण में महारथ हासिल है।

ज्योतिर्विद पंडित खींवराज शर्मा
पिछले 17 वर्षों फलित ज्योतिष, प्रश्न मार्ग विशेषज्ञ के तौर पर ज्योतिर्विद पंडित खींवराज शर्मा ने अपनी पहचान बनाई हुई है।

विभा शर्मा
प्रसिद्ध हस्तरेखा विशेषज्ञ और हाथ देखकर ही सटीक जन्म तिथि बताने में माहिर पंडित लेखराज शर्मा की पुत्री विभा शर्मा भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए ज्योतिष के क्षेत्र में बड़ा नाम बनकर उभर रही हैं। रत्नों में महारथ हासिल रखने वाली विभा फलित ज्योतिष पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

आचार्य शीतल
पिछले 10 वर्षों से ज्योतिष की अलग-अलग विधाओं में शोध कर रहीं आचार्य शीतल जातक की कुंडली देखकर उसके गुण दोषों को बताने के साथ ही कुंडली में ग्रहों की चाल की वजह से जीवन में चली आ रही समस्याओं का हल खोजने में भी माहिर हैं।

आचार्य राजेश
हस्तरेखा के विशेषज्ञ आचार्य विकास जातक का हाथ देखकर उसके पूर्व जन्मों के आधार पर इस जीवन में चली आ रही समस्याओं का निवारण बताते हैं। साथ ही आर्थिक समस्याएं, पारिवारिक कलेश, नौकरी कारोबार में अड़चन भी दूर करने के उपाय सुझाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed