फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2024 in Dehradun Graphic era Two days Free consultation by many astrologers

Jyotish Mahakumbh: ज्योतिष में हैं इनका बड़ा नाम, उत्तराखंड है पहचान, आपके पास भी है भविष्य जानने का है मौका

Tue, 02 Jan 2024 02:24 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 02 Jan 2024 02:24 PM IST
सार

अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनिंदा ज्योतिषियों को सम्मानित करेंगे। इस बार ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पंडित लेखराज शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2024 in Dehradun Graphic era Two days Free consultation by many astrologers
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में भविष्य जानने की विभिन्न विधाओं में माहिर कई एक से एक बढ़कर एक अनमोल रत्न शिरकत करेंगे जो उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं। गत वर्ष ज्योतिष महाकुंभ के सफल आयोजन की श्रृंखला में इस वर्ष हो रहे ज्योतिष महाकुंभ में 100 से अधिक ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडर, वास्तुविद एवं भाग्य जानने वाली विभिन्न पद्धतियों के विशेषज्ञ सात और आठ जनवरी को दून में जुटेंगे।

विज्ञापन


ग्राफिक एरा के सभागार में कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि.) करेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद इच्छुक लोग सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर्स से अपने भविष्य को लेकर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। दूसरे दिन आठ जनवरी को प्रथम सत्र में जीएमएस रोड स्थित होटल सेफ्रॉनलीफ में ज्योतिषियों के बीच आपसी संवाद होगा।
विज्ञापन


इसके बाद चुनिंदा ज्योतिषियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पंडित लेखराज शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सुपात्र ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष भूषण और ज्योतिष श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। अवार्ड के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा। अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहें अमर उजाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद पोखरियाल

पंडित विनोद पोखरियाल रत्न ज्योतिष के महारथी हैं। उत्तराखंड से लेकर देश के अन्य राज्यों में रत्न के क्षेत्र में इनका काफी नाम है। कई वीवीआईपी इनके सुझाए रत्न धारण किए हुए हैं।

रामलखन गैरोला

टिहरी गढ़वाल से संबंध रखने वाले पंडित रमेश चंद्र गैरोला का परिवार पीढ़ियों से ज्योतिष के क्षेत्र में सक्रिय है। पंडित रामलखन गैरोला ने कई भविष्यवाणियां की हैं जो आगे जाकर सच साबित हुई है।

सुनील पैन्युली

जन्मपत्री और हाथ की लकीरें देखकर लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम पंडित सुनील पैन्युली पिछले 20 वर्षों से करते आ रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के साथ ही शपथ ग्रहण की तारीख का सही अनुमान लगाने में इनका कोई जोड़ नहीं है।

ये भी पढ़ें...Petrol Crisis:  टैंकरों के थमे चक्के, तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर भीड़...सड़कों पर लंबी कतार, तस्वीरें

सुशांत राज

पिछले 15 वर्षों से ज्योतिष की अलग-अलग विधाओं के जरिये लोगों की समस्याओं का निवारण करने वाले आचार्य डॉ. सुशांत राज उत्तराखंड के नामी ज्योतिषी हैं। राजनीति के क्षेत्र से लेकर व्यापारिक घरानों के नामी लोगों के लिए वह विशेष पूजा भी करने के लिए जाने जाते हैं।

सीपी घिल्डियाल

मंत्रों की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित कर असाध्य रोगों के निवारण और रोजगार व समस्याओं को दूर करने का दावा करने वाले आचार्य चंडीप्रसाद घिल्डियाल भी इस ज्योतिष महाकुंभ में शरीक होंगे। इनका मानना है कि मंत्रों की शक्ति को यंत्रों में समाहित कर उसके उपयोग से बड़ी से बड़ी बाधाओं को नियंत्रित किया जा सकता है।

हरलीन कौर

जिस तरह ज्योतिष शास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में जानकारी देता है, उसी तरह टैरो कार्ड भी व्यक्ति विशेष के लिए भविष्य से जुड़े अनेक पहलुओं के बारे में संकेत करता है। इस विधा की माहिर माने जाने वाली हरलीन कौर की देश के नामी टैरोकार्ड रीडर में गिनती होती है।

ये भी पढ़ें...Hit And Run law Protest: उत्तराखंड में दूसरे दिन भी थमे ट्रक-ऑटो को पहिए, हड़ताल से परेशान लोग...यात्री बेबस

आचार्य सुमन

देहरादून की साधिका आचार्य सुमन अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषी हैं। उन्होंने ज्योतिष के पितामह कहे जाने वाले डॉ. केएन राव के सानिध्य में ज्योतिष विद्या पर शोध किया है। आचार्य सुमन ने वर्षों से शोधार्थी के रूप में ज्योतिष के कई विषयों का अध्ययन किया है। कई शोध पत्रिकाओं में समय-समय पर उनके लेख प्रकाशित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed