{"_id":"7da4af595342d78fb862db0a0109ec48","slug":"amar-ujala-holi-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने ली सूखी होली खेलने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने ली सूखी होली खेलने की शपथ
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Mar 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मैं भारत का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते और होली की गरिमा को बनाए रखने के लिए इस बार सूखी होली खेलूंगा या खेलूंगी।’
विज्ञापन
पढ़ें, इस शर्मनाक करतूत से रुड़की में फिर हो सकता था बवाल
अमर उजाला फाउंडेशन के जल संरक्षण अभियान को बल देने के लिए धाद संस्था के कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने एक स्वर में यह शपथ ली। सभी ने मुहिम का स्वागत किया और कहा कि हम इसके साथ हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, मासूम की अस्मत लूटने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार
विज्ञापन
यही नहीं लोगों ने प्राकृतिक रंगों के प्रयोग पर भी जोर दिया। मंच का संचालन करते हुए रवींद्र सिंह नेगी ने सबको यह शपथ दिलाई।
ये बचाएंगे पानी
हर बार गर्मियों में दून में पानी की बेहद किल्लत होती है। इस बार तो सर्दियों में भी यही स्थिति थी। ऐसे में हम सबको मिलकर जल संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। मैं गीली होली नहीं खेलूंगा।
- राकेश उनियाल
होली पर पानी की बर्बादी होती है। यह फिजूल है। इससे तो अच्छा है कि हम फूलों की होली खेलें। मैं भी इस बार की होली पानी के बिना खेलूंगा। अब अपने इस संकल्प को बनाए रखूंगा।
- प्रशस्त भारत नौटियाल
मुझे तो यह तरीका वैसे भी पसंद नहीं आता कि लोग पानी में रंग घोलकर एक-दूसरे पर उड़ेलते हैं। होली तो सूखी ही होनी चाहिए ताकि व्यक्ति को किसी भी तरह से नुकसान ना पहुंचाएं।
- सुरेंद्र सिंह बिष्ट
होली में पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यह गलत तरीका है। इस ओर अमर उजाला ने पहल की है, यह काफी अच्छी बात है। मैं भी अमर उजाला की इस मुहिम के साथ हूं।
- केसी ढौंढियाल
ये करेंगे प्राकृतिक रंगों का प्रयोग
केमिकल युक्त रंगों से चेहरे खराब हो जाते हैं। ये तो किसी भी तरह से प्रयोग नहीं किए जाने चाहिए। मैं संकल्प लेती हूं कि प्राकृतिक रंगों का ही इस्तेमाल करूंगी।
- चंदा ममगाईं
हम खुद ही हानिकारक चीजों का इस्तेमाल करेंगे तो हमारे बच्चे भी यही सीखेंगें। फिर कैसे उन्हें सही-गलत में फर्क बता पाएंगे। मैं प्राकृतिक रंगों का ही इस्तेमाल करूंगी।
- दीपा
केमिकल युक्त रंगों से कई बार लोगों को नुकसान पहुंचता रहा है। कभी एलर्जी हो जाती है तो कभी कोई और स्किन की दिक्कत। मैं भी इस बार संकल्प लेती हूं कि प्राकृतिक रंगों का ही इस्तेमाल करूंगी।
- सविता स्वरूप
मुझे तो हरा रंग बेहद पसंद है। हमारी प्रकृति का रंग है हरा। यह रंग हमारी आंखों को आराम पहुंचाता है तो प्रकृति से निकले रंग हमें कितना फायदा पहुंचाएंगे। प्राकृतिक रंगों का ही मैं इस्तेमाल करूंगा।
- सच्चिदानंद तिवारी