फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala health camp for disabled.

दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान लाया अमर उजाला

Sun, 10 Jan 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Jan 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
amar ujala health camp for disabled.

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सबसे बड़ा दिव्यांग सहायता और स्वास्थ्य जांच शिविर कई मायूस चेहरों पर मुस्कान लाने में कामयाब रहा।

विज्ञापन


शिविर में एलिम्को की टीम ने दिव्यांगों के लिए जरूरी कृत्रिम अंगों की नाप-जोख की। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सबसे बड़े दिव्यांग सहायता और स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 500 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
विज्ञापन


श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उपयोगी परामर्श और दवा दी। मरीजों ने शिविर आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सचिव स्वास्थ्य डॉ. भूपिंदर कौर औलख ने शिविर का शुभारंभ करने के बाद श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के डॉक्टरों से भी बातचीत की।

मेडिसिन विभाग के डॉ. राजेश पंडिता, नेत्र रोग विभाग की डा. हर्षिका चावला, मनोरोग विभाग की डॉ. मंदाकिनी, त्वचा रोग विभाग की डॉ. शिवांगी, ईएनटी विभाग की डॉ. सोनम, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. मोनिका चौहान और दंत रोग विभाग की डॉ. दिशा व कलम सिंह ने मरीजों की जांच की।

करीब 500 मरीजों ने शिविर के लिए पंजीकरण कराया। बड़ी संख्या में दिव्यांगों ने भी अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कर दवाईयां प्राप्त की।

अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि शिविर में दंत रोग, ईएनटी और आंखों की समस्या से संबंधित सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे। इसके अलावा मनोरोग, मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग और त्वचा रोग के मरीजों ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed