{"_id":"caa17bb376da30ed5c4b72a0abaac4eb","slug":"amar-ujala-foundation-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब बच्चों की तकदीर संवारेगा अमर उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब बच्चों की तकदीर संवारेगा अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Jul 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के गरीब मेधावी बच्चों को बेहतर उच्च शिक्षा का अवसर अमर उजाला फाउंडेशन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने की सराहना
फाउंडेशन की ओर से शुरू की गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना मेधावियों की तकदीर संवारने में मदद करेगी। अमर उजाला फाउंडेशन की योजना का शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सराहना की है।
उप निदेशक जितेंद्र सक्सेना ने कहा कि योजना का गरीब और मेधावी बच्चों को लाभ मिले, इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में शिक्षा अधिकारियों को सर्कुलर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली ने कहा कि वे जिले के सभी प्रधानाचार्यों को इसकी जानकारी देकर योजना का लाभ पात्र छात्रों को पहुंचाने को कहेंगे।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
www.amarujala.com
यहां फोन करें: 0135-2720378