फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Exclusive: One rupee water connection will available in Dehradun Ambiwala and Thakurpur

अमर उजाला एक्सक्लूसिव : देहरादून के इन गांवों में मिलेगा एक रुपये में पानी का कनेक्शन, जानें कैसे?

Thu, 05 Nov 2020 11:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून
हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 05 Nov 2020 11:11 AM IST
सार

  • मेंहूवाला कलस्टर पेयजल योजना : जल जीवन मिशन में शामिल किए गए दोनों ग्रामीण क्षेत्र
  • अभी तक केवल जल मिशन के अंतर्गत की दिए जा रहे थे एक रुपये में कनेक्शन 

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: One rupee water connection will available in Dehradun Ambiwala and Thakurpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : getty

विस्तार

वर्ल्ड बैंक वित्तपोषित मेहूंवाला पेयजल कलस्टर योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे काम को राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन से जोड़ दिया है। मिशन के अंतर्गत अब इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी एक रुपये में पानी का कनेक्शन मिलेगा। इसके लिए शासन की ओर से जल निगम को निर्देश दिए जा चुके हैं। इससे आरकेड़िया के ठाकुरपुर और अंबीवाला सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जल जीवन मिशन योजना पर काम किया जा रहा है। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर में पाइपलाइन के जरिये पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अंतर्गत ही कुछ माह पहले मुख्यमंत्री ने एक रुपये में कनेक्शन देने की घोषणा की थी। इधर आरकेड़िया क्षेत्र में वर्तमान समय में वर्ल्ड बैंक वित्त पोषित मेहूंवाला कलस्टर योजना पर कार्य चल रहा है।

विज्ञापन


जिसके अंतर्गत वर्तमान में पेयजल निगम की ओर से नई लाइन बिछाई जा रही है। चूंकि मेहूंवाला कलस्टर योजना जल जीवन मिशन का हिस्सा नहीं था, जबकि आरकेड़िया के कई इलाके ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं। ऐसे में जल मिशन योजना के फायदा यहां के ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगा या नहीं, इस पर संशय बना हुआ था। 

विज्ञापन

ग्रामीण होंगे लाभान्वित

शासन से कोई दिशा निर्देश न मिलने के कारण जल निगम इन क्षेत्रों में भी पूर्व की भांति कनेक्शन आवंटित कर रहा था। पूर्व प्रधान गीता बिष्ट सहित स्थानीय लोगों की मांग के बाद जल निगम ने इस संबंध में शासन से दिशा निर्देश मांगे थे। जिसके बाद शासन की ओर से इस योजना को जल जीवन मिशन योजना से जोड़ते हुए यहां के ग्रामीणों को भी एक रुपये में कनेक्शन देने की अनुमति दे दी है। मेहूंवाला कलस्टर योजना में दो ग्राम सभाएं आती हैं, इसमें एक ग्राम सभा अंबीवाला और दूसरी ग्राम सभा ठाकुरपुर है। इनमें लक्ष्मीपुर, शुक्लापुर, चायवाली, होपटाउन, उम्मेदपुर, देवीपुर, परवल, मोतीपुर आदि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। 

मेहूंवाला कलस्टर योजना में पहले पूर्व की भांति कनेक्शन दिए जा रहे थे, लेकिन अब शासन ने योजना के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत एक रुपये में कनेक्शन देने की अनुमति दे दी है। अब यहां भी ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये में कनेक्शन दिया जाएगा। - वीसी पुरोहित, प्रबंधक निदेशक पेयजल निगम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed