फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Exclusive: If land is found, Uttarakhand will Planted plants in other states too

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: जमीन मिली तो दूसरे राज्यों में भी पौधे लगवाएगा उत्तराखंड

Fri, 11 Sep 2020 11:28 AM IST
अलका त्यागी सुधाकर भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
सुधाकर भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Sep 2020 11:28 AM IST
सार

  • प्रदेश में जमीन की कमी, केंद्र सरकार से रियायत मांगने का प्रस्ताव भी तैयार

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: If land is found, Uttarakhand will Planted plants in other states too
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

क्षतिपूर्ति पौधरोपण के लिए जमीन की कमी का सामना कर रहे उत्तराखंड वन विभाग ने अब अन्य राज्यों से भी बात करने का फैसला किया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार से भी राष्ट्रीय परियोजनाओं की तर्ज पर रियायत देने की मांग का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। 

विज्ञापन


प्रदेश में सड़क सहित अन्य योजनाओं के लिए वन भूमि लेने पर क्षतिपूर्ति पौधरोपण का नियम है। प्रदेश सरकार की परेशानी यह है कि नए पौधरोपण के लिए प्रदेश में जमीन जुटाना कठिन होता जा रहा है। हाल यह है कि कैंपा के तहत पौधे लगाने में ही वन विभाग के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए अब प्रदेश सरकार ने क्षतिपूर्ति पौधरोपण के लिए अन्य राज्यों से बात करने का फैसला किया है। इससे पहले टिहरी बांध की भूमि के बदले उत्तर प्रदेश में पौधरोपण किया गया था। इसी को आगे बढ़ाते हुए अब अन्य राज्यों से कहा जाएगा कि उनके पास जमीन है तो उत्तराखंड अपने खर्च पर कैंपा के तहत वहां पौधरोपण कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो स्तर की रणनीति पर हो रहा है काम

इसके साथ ही केंद्र सरकार से राष्ट्रीय परियोजनाओं की तर्ज पर राज्य के लिए भी रियायत की मांग का प्रस्ताव तैयार किया गया है। दरअसल ऑल वेदर रेेड, जल विद्युत परियोजनाओं समेत अन्य राष्ट्रीय परियोजनाओं में वन भूमि की एवज में केंद्र सरकार डिग्रेडिड वन भूमि पर पौधरोपण की इजाजत देती है। राज्य की ओर से तैयार प्रस्ताव में कहा गया है कि इसी तरह की अनुमति प्रदेश को भी दी जाए। 

हम दो स्तर की रणनीति पर काम कर रहे हैं। एक तो अन्य राज्यों से मुख्यमंत्री और मेरे स्तर पर बात की जा रही है। दूसरे स्तर पर केंद्र सरकार से भी रियायत मांगी जा रही है। हमारी परेशानी गांवों के लिए बनने वाली छोटी सड़कों सहित राज्य की अन्य परियोजनाओं के लिए भूमि को लेकर है। इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। 
-हरक सिंह रावत, वन मंत्री उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed