फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala clean ganga campaign.

15 दिन में 30 हजार लोगों ने की गंगा सफाई

Mon, 20 Oct 2014 04:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 20 Oct 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
amar ujala clean ganga campaign.

पांच अक्तूबर से चल रहे अमर उजाला के गंगा सफाई अभियान का 19 अक्तूबर को एक और चरण पूरा हो गया है। अभियान के अंतिम दिन (रविवार) पांच हजार लोग जुटे।

विज्ञापन


हर वर्ग ने दिया समर्थन
इन 15 दिनों में 30 हजार से ज्यादा गंगाभक्तों ने गंगा सफाई की। इनके अलावा 20 हजार लोगों ने गंगा स्वच्छता का संकल्प लिया। हरिद्वार में चले इस अभियान को हर वर्ग ने समर्थन दिया।
विज्ञापन


व्यापारी, किसान, उद्यमी, श्रमिक, शिक्षक, छात्र, संत, पुरोहित, नेता, पुलिस, महिलाएं, नेत्रहीन, मूक-बधिर, अनाथ बालिकाएं और बुजुर्गों आदि ने बढ़चढ़कर भाग लिया। हिंदू धर्म में गंगा को मां का दर्जा दिया गया है और इसी आस्था और मान्यता के चलते लोग गंगा की सेवा करने भी उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम समाज के लोगों ने भी गंगा की सेवा कर मिसाल कायम की। अमर उजाला पिछले तीन साल से गंगा बंदी के दौरान गंगा में सफाई अभियान चला रहा है। रविवार को अभियान का एक और चरण पूरा हो गया है। दिवाली से गंगा मैया फिर से शहर के बीच के घाटों पर लौट आएगी।

त्योहार निपटने के बाद अमर उजाला गंगा को निर्मल और स्वच्छ रखने के लिए शहर के लोगों से मिलकर योजना बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed