फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala celebrating uttarakhand state foundation day.

जश्ने स्थापना दिवस को हम तैयार, आपका साथ बनाएगा इसे खास

Wed, 21 Oct 2015 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Oct 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
amar ujala celebrating uttarakhand state foundation day.

उत्तराखंड के 16वें स्थापना दिवस पर उमर उजाला राजधानी देहरादून में धमाल करने की तैयारी में है। आप भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। उत्तराखंड उदय का यह उत्सव आगामी एक नवंबर से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक नवंबर सुबह 11 बजे आप सभी को जिलाधिकारी परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचना है। जहां उत्तराखंड निर्माण के लिए प्राणों को बलिदान देने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही अमर उजाला की अगुवाई में राज्य के 16वें स्थापना दिवस समारोह का आगाज होगा।

विज्ञापन

जन-जन का जश्न बनाएगा अमर उजाला

amar ujala celebrating uttarakhand state foundation day.

हर स्थापना दिवस से अलग इस बार अमर उजाला चाहता है कि राज्य स्थापना का यह दिन महज सरकारी कार्यक्रम न होकर जन-जन का जश्न बने। जन्मोत्सव पर गली-गली में केक कटें, विभिन्न तरीके की प्रतियोगिताएं हों, भवन सजें और गीत-संगीत का भी धमाल हो। उत्तराखंड का इतिहास बताने वाली प्रदर्शनी लगे।

सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में हर कोई जन्मोत्सव अपनी तरह से सेलीब्रेट करे। सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों और गली-मोहल्लों में उत्सव सा माहौल रहे। अमर उजाला ने शहर के हर क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बैठकर तैयारियों का अंतिम रूप तैयार कर लिया है।

राज्य स्थापना महोत्सव मनाने के ल‌िए अमर उजाला हर आमोखास-मीडिया समूहों से भी अपील करता है कि वे आगे आएं और मिलकर उत्तराखंड के स्थापना दिवस को यादगार बना दें।

....तो आप भी हो जाएं तैयार

amar ujala celebrating uttarakhand state foundation day.

तो आप भी तैयार हो जाइए और इसकी तैयारी शुरू कर दें। जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए अगर आपके पास कोई आइडिया है, तो हमसे ddn-edithead@ddn.amarujala.com या आप अमर उजाला शेड नंबर, 2 पटेल नगर को ऑपरेटिव इंडस्टि्रयल एरिया, देहरादून पर पत्र भी भेज कर साझा कर सकते हैं।

इसके अलावा अमर उजाला देहरादून के फेसबुक पेज... www.facebook.com/AuNewsDehradun पर आइडिया शेयर कर सकते हैं। तो हो जाइए तैयार और क्या-क्या होगा जानने के लिए पढ़ते रहिए अमर उजाला और http://dehradun.amarujala.com/tags/uttarakhand-udai

उत्तराखंड उदय के इस महा उत्सव के तहत ‌अमर उजाला द्वारा शहर भर में विभिन्न कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों के लिए सरकार से अपील

amar ujala celebrating uttarakhand state foundation day.

अमर उजाला इस मौके पर सरकार से अपील करता है कि राज्य के 16वें स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण, आरक्षण और पेंशन आदि के सभी लंबित प्रकरण समाप्त कर, उन्हें 16वें स्थापना दिवस का उपहार दें।

स्वैच्छिक रक्तदान
एक नवंबर को ही शहीद स्थल के समीप स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम भी होगा। आशय यह है कि जिस तरह राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने खून बहाया, हम-आप भी उत्तराखंडवासियों के लिए खून देंगे। अमर उजाला की विनम्र अपील है कि राज्य भर के जो लोग शहीद स्थल नहीं पहुंच सकते, वे जहां भी हैं, वहीं शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मानस श्रद्धांजलि दें और जो हमारे बीच हैं, उनके स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed