फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala agriculture meet

पढ़ें, कैसे कम लागत में होगा ज्यादा उत्पादन?

Wed, 24 Sep 2014 10:13 AM IST
अमर उजाला, नारसन
अमर उजाला, नारसन Updated Wed, 24 Sep 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
 amar ujala agriculture meet

अमर उजाला के कृषि महोत्सव में मंगलवार को दूसरे दिन भी भारी भीड़ उमड़ी। किसानों ने मेला स्थल पर लगे विभिन्न कंपनियों के स्टालों के साथ-साथ बैंकों और सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों के स्टालों पर जाकर कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी ली। किसानों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए
लोकगायक सेठपाल और जादूगर सम्राट की टीम ने मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
गुरुकुल नारसन के राजा महेंद्र प्रताप डिग्री कॉलेज के मैदान पर चल रहे कृषि महोत्सव के दूसरे दिन पहले सत्र के अतिथि राज्य हज समिति के चेयरमैन राव शेर मौहम्मद और दूसरे सत्र में लक्सर के विधायक संजय गुप्ता ने अमर उजाला के इस प्रयास को सराहा। दोनों नेताओं ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए उनके निदान के लिए हरसंभव संघर्ष करने का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी से आए वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने गेहूं और डॉ. दीप्ति चौधरी ने धान की फसलों के बेहतर रखरखाव और कम लागत में ज्यादा उत्पादन के बारे में बताया। एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के प्रशासनिक अधिकारी मनीष गोयल ने कृषि बीमा कराने और उसके लाभ के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एएसडीएम प्रत्यूष सिंह, राजा महेंद्र प्रताप डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव नरेश चौधरी और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष चौधरी प्रह्लाद सिंह ने कई किसानों को सम्मानित किया। दिनभर स्टॉलों पर भारी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed