फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alsi's drinking water line has been damaged for two years

Dehradun News: अलसी गांव की पेयजल लाइन दो साल से क्षतिग्रस्त, ग्रामीण परेशान

Sat, 04 Oct 2025 02:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 04 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Alsi's drinking water line has been damaged for two years
पनियार खड्ड से पानी लेकर आतीं अलसी गांव की महिलाएं। संवाद - फोटो : संवाद

विज्ञापन
कालसी ब्लॉक के अलसी गांव में दो वर्ष से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को अब तक ठीक नहीं किया है। ग्रामीण स्वयं प्लास्टिक के पाइप जोड़ कर किसी तरह गांव तक पानी पहुंचा रहे हैं। कई बार प्लास्टिक के पाइप टूटने पर ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर पनियार खड्ड से पानी ढोकर लाना पड़ता है। कालसी ब्लॉक के अलसी गांव की आबादी करीब 450 है। करीब दो वर्ष पहले लोनिवि अस्थाई खंड साहिया के हईया-अलसी-सकनी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण के दौरान अलसी गांव की नई और पुरानी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों ने विरोध प्रकट कर पेयजल लाइन की मरम्मत की मांग की थी। साहिया में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में भी ग्रामीणों ने पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने से हो रही परेशानी का मुद्दा जिलाधिकारी के समक्ष उठाया था। स्थानीय ग्रामीण कृपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, कमल सिंह, दिनेश सिंह आदि का कहना है कि वह स्वयं के खर्च पर प्लास्टिक के पाइप लगाकर पेयजल आपूर्ति को सुचारु रखने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बार-बार पाइप टूट जाते हैं। पेयजल आपूर्ति सुचारु करने में समय लगता है। इस दौरान लोगों को एक किलोमीटर दूर पनियार खड्ड से पानी ढोकर लाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी गांव में शादी समारोह या धार्मिक आयोजन के लिए पेयजल की व्यवस्था करने में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed