फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   almora vileger protest against jindal group.

जिंदल ग्रुप के खिलाफ उत्तराखंड में महाआंदोलन की बयार

Tue, 10 Nov 2015 03:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा/रानीखेत
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा/रानीखेत Updated Tue, 10 Nov 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
almora vileger protest against jindal group.

उत्तराखंड प्रदेश में जिंदल ग्रुप के खिलाफ महाआंदोलन शुरू हो चुका है। अल्मोड़ा जिले में जिंदल ग्रुप को सरकार द्वारा जमीन देने पर लोगों का गुस्सा अब उग्र रूप ले रहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार द्वारा जिंदल ग्रुप को 353 नाली भूमि आवंटित करने के खिलाफ नानीसार बचाओ संघर्ष समिति और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की ओर से राज्य स्थापना की 15वीं वर्षगांठ पर ग्रामीणों ने नानीसार में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

 
इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गांव से लगी 353 नाली सरकारी जमीन आवंटित कर देने से गांवों का गौचर (चारागाह) और पनघट प्रभावित हो गया है। उन्होंने लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नानीसार का इलाका दशकों से आबाद है और सरकार इसे गैर आबाद गांव बताकर जमीन आवंटित करने की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दो-टूक कहा कि भूमि का आवंटन रद करने और आंदोलनकारियों पर लगाए गए झूठे मुकदमे वापस होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा।

जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

almora vileger protest against jindal group.

बाद में ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर पहले दिन प्रताप सिंह राणा, गणेश  सिंह राणा, शेर सिंह राणा, देवेंद्र सिंह राणा, पंकज सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।

अध्यक्षता नानीसार बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष विशन सिंह राणा और संचालन आरडीएफ के जीवन चंद्र ने किया। सभा में नानीसार बचाओ संघर्ष समिति के माधो सिंह, विशन सिंह, गणेश सिंह, उपपा की केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य मो. शाकिब, रवी धस्माना, नगर उपाध्यक्ष ललित चौधरी आदि थे।

स्कूल को भूमि देने के समर्थन में उतरे प्रधान

नानीसार की भूमि हिमांशु एजुकेशलन सोसाइटी को देने का जहां क्षेत्र के लोग विरोध कर रहे हैं। वहीं द्वारसों क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने स्कूल के लिए भूमि देने को सही ठहराते हुए क्षेत्र में आवासीय स्कूल के निर्माण का समर्थन किया है।

स्कूल निर्माण के समर्थन में उन्होंने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि हिमांशु एजूकेशनल सोसाइटी अंतर्राष्ट्रीय आवासीय स्कूल का निर्माण कर रही है जो कि क्षेत्र के लिए लाभदायक है। इससे लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

ज्ञापन देने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार, पूर्व प्रधान उरोली अनिल कुमार, गोविंद अधिकारी, डौड़ा के प्रधान गोकुल सिंह राणा, उरोली के प्रधान भीम सिंह राणा, नैनी की प्रधान भवानी देवी आदि के अलावा रियूनी तल्ली, मल्ली रियूनी, दिगोटी के प्रधान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed