Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   alleged sexual harassment of a minor female student

Dehradun News: चकराता में नाबालिगों से यौन अपराध के दो मामले, छात्र व युवक पर प्राथमिकी

Thu, 19 Nov 2026 08:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 19 Nov 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
alleged sexual harassment of a minor female student
- आठवीं की छात्रा से यौन उत्पीड़न में 11वीं के छात्र पर आरोप, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मिटवाने की भी शिकायत
विज्ञापन

- दूसरे मामले में दो नाबालिग बहनों से यौन अपराध का प्रयास, विरोध पर जान से मारकर फेंकने की धमकी
- दोनों मामलों में परिजनों ने 18 नवंबर को दी थी तहरीर, कोतवाली पुलिस ने शुरू की गहन विवेचना
चकराता। कोतवाली क्षेत्र में नाबालिगों से यौन उत्पीड़न और यौन अपराध के प्रयास के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक प्रकरण में आठवीं की छात्रा से उसी के स्कूल के 11वीं के छात्र पर यौन उत्पीड़न और साक्ष्य मिटवाने का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में एक युवक पर दो नाबालिग बहनों के साथ यौन अपराध की कोशिश करने की शिकायत मिली है। दोनों मामलों में 18 नवंबर को मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पहले मामले में क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र ने उनकी 13 वर्षीय बेटी का यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने किशोरी को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत में घटना से जुड़े सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग मिटवाने और मामले की सूचना पुलिस तक न पहुंचने देने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने किशोर समेत अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न, धमकी देने और साक्ष्य मिटाने संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नाबालिग बहनों को साथ ले जाने की कोशिश, दी धमकी
दूसरे मामले में क्षेत्र के एक अन्य गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी कि स्थानीय युवक अरमान ने उनकी 12 और नौ वर्षीय बेटियों के साथ यौन अपराध करने का प्रयास किया। आरोपी ने दोनों किशोरियों को अपने साथ ले जाने की कोशिश की और विरोध करने व शोर मचाने पर जान से मारकर फेंकने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसआई कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों प्रकरणों में लगाए गए आरोपों, संबंधित साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। आरोपों की पुष्टि विवेचना के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed