फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Allegations of bribery in compensation files in Kalsi Tehsil.

Dehradun News: कालसी तहसील में मुआवजे की फाइलाें में घूसखोरी का आरोप

Wed, 30 Sep 2026 01:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 30 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Allegations of bribery in compensation files in Kalsi Tehsil.
कालसी तहसील में आपदा राहत और मुआवजे की फाइलों के निस्तारण में कथित घूसखोरी का मामला सामने आया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) और ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तहसील कर्मचारियों पर आपदा प्रभावितों से रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जनप्रतिनिधियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। जिलाधिकारी कार्यालय में दिए गए ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने बताया कि आपदा प्रभावित परिवारों की ओर से उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही हैं। आरोप है कि तहसील कार्यालय से जुड़े कुछ कर्मचारियों और पीआरडी जवानों के माध्यम से मुआवजा फाइलों को पास करने के एवज में धनराशि की मांग की जा रही है। शिकायत पत्र में कुछ कर्मचारियों के नामों का भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है। हालांकि, जनप्रतिनिधियों का यह भी कहना है कि इन आरोपों की वास्तविक सत्यता निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मांग की है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तहसील स्तर पर आपदा संबंधी फाइलों, आवेदन रजिस्टर, जांच रिपोर्ट, स्वीकृति पत्र और भुगतान से जुड़े सभी अभिलेखों को तत्काल सुरक्षित किया जाए, ताकि खुर्द-बुर्द होने की आशंका न रहे। इसके अलावा, संभावित गवाहों और शिकायतकर्ताओं के बयान गोपनीय तरीके से दर्ज किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed