फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   allegation on uttarakhand government

भ्रष्टाचार के आरोपी को बचा रही हरीश सरकार

Fri, 30 May 2014 02:09 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 May 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
allegation on uttarakhand government

उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन के वित्त निदेशक अनिल मित्तल कई वित्तीय अनियमितताओं में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री शांति प्रसाद भट्ट के आरोपों पर हुई निगम एमडी की जांच रिपोर्ट तैयार की है।

विज्ञापन


शांति प्रसाद भट्ट ने सरकार पर आरोप लगाया है कि घोटालों में संलिप्त वित्त निदेशक मित्तल को बचाया जा रहा है। सूचना के अधिकारी में जांच रिपोर्ट सहित शासन और सरकार का पत्रचार हासिल करने के बाद भट्ट ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में सारे तथ्य उजागर किये।
विज्ञापन


50 करोड़ से अधिक के घोटालों का आरोप
वित्त निदेशक अनिल मित्तल पर भट्ट ने 50 करोड़ से अधिक के घोटालों का आरोप लगाया है। भट्ट ने जो दस्तावेज प्रस्तुत किये उसमें 15 मई 2014 को एमडी उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड एसएस यादव की जांच रिपोर्ट में 6 बिंदुओं पर जांच हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ मेले में फर्जी टेंडर घोटाले में लगभग करोड़ों के टेंडर जारी करने में मित्तल को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। बजट प्रावधान न होने के बावजूद मित्तल ने धन अवमुक्त किया।

स्पॉट बिलिंग घोटाला के आरोप में मित्तल पर दोष साबित नहीं हुआ जबकि मामले की अग्रिम जांच संस्तुति की गई।

पत्नी के नाम से बनाई फर्म
आय से अधिक संपत्ति को छिपाने के मामले में मित्तल को पत्नी के नाम से फर्म बनाने तथा चल अचल संपत्ति के क्रय विक्रय की विभागीय अनुमति नहीं ली गई। इसके लिए मित्तल सरकारी सेवक आचरण नियमावली 56 के नियम 15 एवं 24 के प्रावधानों का उल्लंघन करने का दोषी पाए गए हैं।


रिपोर्ट में एमडी ने इस प्रकरण को राज्य सतर्कता इकाई को सौंप देने का हवाला दिया है।

बर्खास्तगी की मांग
रिपोर्ट में मित्तल की खिलाफ शिकायतों का निस्तारण तथा अनुशासनिक कार्यवाही पूर्ण होने तक निदेशक वित्त के प्रभार से अवमुक्त की संस्तुति की गई है।

भट्ट ने कहा कि तथ्य होने के बावजूद निगम और सरकार निदेशक मित्तल को बचा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।

सरकार दे रही संरक्षण
भट्ट 2012 से इन प्रकरणों की जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही के लिए शासन और निगम से पत्राचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर फाइलों को यहां से वहां किया जा रहा है, जिससे उन्हें लगता है कि भ्रष्ट अधिकारियों को सरकार का संरक्षण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed