रामदेव पर ट्रस्ट के पैसों से गलत काम करने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगगरु बाबा रामदेव के ट्रस्टों पर आरोप लगा है कि जनता से दान में हासिल किए गए धन का प्रयोग राजनैतिक पार्टियों के लिए किया जा रहा है।
पढ़ें, उक्रांद को बड़ा झटका, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे प्रत्याशी
कर्नाटक के रहने वाले एक व्यक्ति ने निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह शिकायत दर्ज कराई है। हरिद्वार के जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिकायत की जांच के लिए मामला आयकर विभाग को भेज दिया है।
याचिका कर्ता का कहना है कि बाबा आम जनता से दान में लिया गया पैसा बिना उसकी जानकारी के प्रचार में खर्च कर रहे हैं।
कर्नाटक के बालासाहेब ने की शिकायत
कर्नाटक राज्य के बीजापुर में रहने वाले बालासाहेब पाटिल ने निर्वाचन आयोग की की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराई है कि दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट, पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट में आम जनता की ओर से दान में पैसा दिया जाता है।
पढ़ें, उक्रांद को बड़ा झटका, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे प्रत्याशी
आरोप लगाया कि दान में लिया गया आम जनता का पैसा और मशीनरी का प्रयोग चुनाव में राजनैतिक पार्टियों के लिए किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने शिकायत को गंभीरता से लिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डी सेंथिल पांडियन ने बताया कि मामले की जांच आयकर विभाग की ओर से की जाएगी। यह मामला आयकर विभाग देहरादून के डिप्टी डायरेक्टर को भेज दिया गया है। डिप्टी डायरेक्टर ने मामले पर कार्रवाई की बात कही है।
पतंजलि योगपीठ का आरोपों से इनकार
वहीं दूसरी ओर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने इस प्रकार की किसी भी जानकारी से इनकार किया है।
पढ़ें, यहां पर वोटिंग की कहानी जानकर चौंक जाएंगे आप
उन्होंने कहा कि जब किसी स्तर पर पूछताछ की जाएगी तो जवाब दिया जाएगा। जहां तक दान का धन चुनाव में दुरुपयोग का सवाल है, पतंजलि परिवार की ओर से कोई पैसा खर्च नहीं किया जा रहा।
योग शिविरों के माध्यम से केवल राष्ट्रवाद का संदेश दिया जा रहा है।