फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All traffic signals of the city will be operated in a week

एक सप्ताह में संचालित होंगे शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नल

Fri, 17 Sep 2021 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
All traffic signals of the city will be operated in a week
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बृहस्पतिवार को यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सभी ट्रैफिक सिग्नलों का संचालन करने को कहा। साथ ही सड़कों के गड्ढे भरने, जेब्रा क्रॉसिंग बनवाने, पेड़ों की छंटाई करने के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस निर्देशों के क्रम में 10 दिन बाद फिर से समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने बैठक में नगर निगम, एमडीडीए, लोनिवि और देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को बुलाया था। एसएसपी ने कहा कि जिन चौराहों पर खराब ट्रैफिक सिग्नल अब भी लगे हैं। उन्हें तत्काल हटा लिया जाए। इसके लिए 10 दिनों का समय दिया गया है। यदि कोई विभाग इन सिग्नलों पर अपना दावा प्रस्तुत नहीं करता है तो छह माह के भीतर इन्हें निलाम कर दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से यातायात सिग्नलों का संचालन एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यातायात पुलिस अधीक्षक को सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर ट्रैफिक सिग्नलों का संचालन कराने के निर्देश दिए। जाम की स्थिति में स्मार्ट सिटी के ट्रैफिक एक्सपर्ट की सहायता ली जाए।
विज्ञापन

हरिद्वार बाईपास पर बनेगा डिवाइडर
हरिद्वार बाईपास पर यातायात संचालन के लिए सीमेंटेड डिवाइडर बनाया जाएगा। इसकी जानकारी एसएसपी ने बैठक में दी। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर कई स्थानों पर सड़कों किनारे यातायात सिग्नल पेड़ों से ढक गए हैं। ऐसे में वन विभाग और नगर निगम जल्द लॉपिंग (छंटाई) कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed