फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All three Tehsils of Pargana Jaunsar Bawar got Tehsildar

Dehradun News: परगना जौनसार बावर की तीनों तहसीलों को मिले तहसीलदार

Fri, 06 Jan 2023 05:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
All three Tehsils of Pargana Jaunsar Bawar got Tehsildar
लंबे समय बाद परगना जौनसार बावर की तीनों तहसीलों कालसी, चकराता और त्यूनी में पृथक-पृथक रूप से तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की तैनाती कर दी गई है, जिससे क्षेत्रीय जनता ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

परगना जौनसार बावर की कालसी तहसील में 169 राजस्व ग्राम, तहसील चकराता में 140 राजस्व ग्राम तथा तहसील त्यूनी में कुल 53 राजस्व ग्राम आते हैं। उत्तराखंड राज्य बनने के पश्चात से वर्तमान तक अधिकांश समय में तीनों तहसीलों का चार्ज एक ही तहसीलदार के पास रहा। तीनों तहसीलों में अधिकांश समय तक पूर्णकालिक नायब तहसीलदार भी तैनात नहीं हो पाए। सक्षम अधिकारियों की तैनाती न होने के चलते संबंधित तहसीलों के लोगों को राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों के लिए दूसरी तहसीलों के चक्कर काटने पड़ते थे। एक ही अधिकारी के पास अन्य तहसीलों का चार्ज होने के चलते अधिकारी किसी एक तहसील को पूरा समय नहीं दे पाते थे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त तीनों तहसीलों में राजस्व पुलिस क्षेत्र होने के कारण भी कानून व्यवस्था संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे थे। लंबे समय से लोगों की मांग चली आ रही थी कि तीनों तहसीलों में अलग-अलग तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों की तैनाती की जाए। अब जाकर तीनों तहसीलों में तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों की तैनाती हो पाई है। स्थानीय निवासी अजब सिंह, वीरेंद्र राणा, प्रताप सिंह का कहना है कि अब जनता को एक दूसरी तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई है तैनाती
कालसी में सुशीला कोठियाल तहसीलदार तथा प्रेम सिंह नायब तहसीलदार, चकराता में मुकेश चंद रमोला तहसीलदार तथा केशव दत्त जोशी नायब तहसीलदार तथा त्यूनी तहसील में रूप सिंह तहसीलदार तथा ग्यारुदत्त जोशी को नायब तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अधिकारियों की उपलब्धता होने पर तीनों तहसीलों में पृथक-पृथक अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है, जिससे जनता के साथ ही प्रशासनिक कार्यों के संपादन में भी सुविधा होगी। - सौरभ असवाल, परगना मजिस्ट्रेट, परगना जौनसार बावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed