फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All India Virat Wrestling Competition will held in champawat from 04 december

'दंगल' में दम दिखाएंगे दारा सिंह के भतीजे, भिड़ेंगे भारत और नेपाल के नामी पहलवान, मिलेगी फ्री एंट्री

Mon, 03 Dec 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Mon, 03 Dec 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
All India Virat Wrestling Competition will held in champawat from 04 december
दंगल - फोटो : demo pic

पहलवानी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। यहां द्वितीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती (दंगल) प्रतियोगिता चार दिसंबर से होगी। इस  दंगल में देश के अलावा नेपाल के पहलवान प्रतिभाग करेंगे। इस बार कुश्ती प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।  

विज्ञापन


अखिल भारतीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी को संरक्षक और देवेंद्र ठाकुर को कार्यक्रम के संयोजक बनाया गया है।

विज्ञापन

 

सदस्यों के रूप में मोनू ठाकुर, रफी अंसारी, संजय ठाकुर, पंकज भट्ट, राज सिंह भदौरिया, विपिन लोहिया, पंकज गोयल, गोलू अग्रवाल, अभिषेक गोयल, मुकेश तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता गत वर्ष की तरह ही इस बार भी हाकिम सिंह प्लाट पर होगी। प्रतियोगिता 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक होगी। इसमें  पहलवान एवं सिने कलाकार स्व. दारा सिंह के भतीजे रणजीत सिंह भी शामिल होंगे।
 

अमृतसर के पहलवान बग्गा सरदार, हिमाचल प्रदेश के ठाकुर और लाला पहलवान, सोनीपत के बलजीत, गोरखपुर के मुन्ना सिंह उर्फ टाइगर, अंबाला के अजीती, पंजाब के मो. गनी, राजस्थान के ज्वाला सिंह और भूकंप, पंजाब के राहुल, गाजीपुर के हिटलर, हाथरस के छोटा खली, दिल्ली के जगदीश, अयोध्या के रवि शंकर दास, बरेली के सुरेंद्र और मनोज, बदायूं के भूरा, शाहजहांपुर के मस्तान, कलियर शरीफ के सारिक और सलमान पहलवान और नेपाल के देवा थापा अपने दांव दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed