{"_id":"5a48774d4f1c1bfc0f8b6c5d","slug":"all-india-police-athletics-championship-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"66वीं ऑल इंडिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पंजाब चैंपियन, उत्तराखंड के मनीष बेस्ट एथलीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66वीं ऑल इंडिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पंजाब चैंपियन, उत्तराखंड के मनीष बेस्ट एथलीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
All India Police Athletics Championship
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 66वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2017 की ट्रॉफी पंजाब पुलिस ने अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
वहीं, उत्तराखंड पुलिस के मनीष रावत चैंपियनशिप के बेस्ट एथलीट घोषित किए गए। ओवरऑल मेडल टैली में उत्तराखंड की टीम चौथे और राज्यों की टीमों में दूसरे नंबर पर रही। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और खेल मंत्री अरविंद पांडे ने विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चैंपियनशिप में विजेता टीमें और एथलीट भविष्य में ओलंपिक एवं कामनवेल्थ गेम्स में प्रतिभाग कर देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
चैंपियनशिप के समापन पर शनिवार को पीएसी 31वीं बटालियन, रुद्रपुर की महिला टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर सीएम और खेल मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद टीमों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने ओवरऑल चैंपियन, स्टेट चैंपियन, बेस्ट एथलीट, सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम को ट्रॉफी देकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि की धरती पर आज एक देश-एक भारत के दर्शन हो रहे हैं। उत्तराखंड का सौभाग्य है कि हमें 66वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी का मौका मिला। पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने सभी टीमों और खिलाड़ियों को बधाई दी। संचालन अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने किया। केंद्रीय पुलिस बोर्ड के सदस्य एके वर्मा आदि मौजूद थे।
1119 एथलीटों ने किया प्रतिभाग
25 दिसंबर से आयोजित 66वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 25 राज्यों और सात अर्द्ध सैनिक बलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। कुल 1119 एथलीटों ने 44 प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। इनमें 275 महिला खिलाड़ी शामिल रहीं। बीएसएफ, पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों के बीच कड़ा मुकाबले देखने को मिला।
उत्तराखंड की टीम का शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड को पांच गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक मिला। ओवरऑल मेडल की लिस्ट में उत्तराखंड चौथे और राज्यों में दूसरे स्थान पर रही। उत्तराखंड के मनीष रावत बेस्ट एथलीट रहे।
प्रतियोगिता का परिणाम
ओवरऑल चैंपियन - पंजाब
बेस्ट एथलीट - उत्तराखंड के मनीष रावत
चैंपियन टीम (महिला) - सीआरपीएफ
चैंपियन टीम (पुरुष) - बीएसएफ
स्टेट चैंपियन - पंजाब
बेस्ट अनुशासित टीम - आंध्रा पुलिस
मैराथन और हैमर थ्रो में उत्तराखंड पुलिस को स्वर्ण
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 66वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन मैराथन दौड़ में लाल सिंह ने उत्तराखंड पुलिस के लिए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने दो घंटे 22 मिनट 59 सेकेंड में रेस पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएसएफ के राधे कुमार दो घंटे 25 मिनट 21 सेकेंड के साथ दूसरे और सीआरपीएफ के विकास कुमार दो घंटे 25 मिनट 25 सेकेंड का समय निकालकर तीसरे स्थान पर रहे। हैमर थ्रो में भी उत्तराखंड पुलिस के शिव कुमार ने 61.50 मीटर हैमर फेंककर स्वर्ण जीता।