फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All India Police Archery Championship CM Dhami said recruitment will be done sports quota after 11 years

देहरादून: अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का आगाज, सीएम ने कहा- 11 साल बाद होंगी अब खेल कोटे से भर्ती

Wed, 14 Dec 2022 03:32 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Dec 2022 03:32 PM IST
सार

डीजीपी अशोक कुमार ने सीएम से अनुरोध किया कि खेल कोटे से होने वाली भर्ती 2011 से बंद है। जिसके चलते पुलिस खिलाड़ी कम गोल्ड मेडल ला रहे हैं। इसके बाद सीएम ने कहा कि जल्द ही खेल कोटे से भर्ती शुरू होगी।

विज्ञापन
All India Police Archery Championship CM Dhami said recruitment will be done sports quota after 11 years
1 वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड पुलिस द्वारा आयोजित 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का बुधवार को आगाज हुआ। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी अशोक कुमार ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। अलग- अलग राज्यों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के साथ अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन


चैंपियनशिप में 26 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी भी शामिल हैं। पुलिस लाइन में आयोजित इस चैंपियनशिप में दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का स्वागत किया। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है।
विज्ञापन


डीजीपी अशोक कुमार ने सीएम से अनुरोध किया कि खेल कोटे से होने वाली भर्ती 2011 से बंद है। जिसके चलते पुलिस खिलाड़ी कम गोल्ड मेडल ला रहे हैं। उन्होंने इस कोटे से भर्ती प्रक्रिया खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि पॉलिस बन गई है जिसपर जल्द काम करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: बिना अनुमति नहीं कर सकते डिजिटल साइनिंग अथॉरिटी का प्रयोग, कैबिनेट मंत्री के मामले ने पकड़ा तूल

 

वहीं सीएम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल कोटा से जल्द भर्ती शुरू की जाएगी। 11 साल बाद खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 2011 से खेल कोटे से भर्ती बंद थी। सीएम ने अब जल्द भर्ती शुरू किए जाने के बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed