{"_id":"e021c8a9dab62efafa0a2a6075636661","slug":"all-india-junior-ranking-prize-money-badminton-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में देश के जूनियर शटलर दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में देश के जूनियर शटलर दिखाएंगे दम
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 09 Feb 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैडमिंटन में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले जूनियर खिलाड़ियों के हुनर से रूबरू होने का बेहतरीन मौका है।
विज्ञापन
टूर्नामेंट का आयोजन अगस्त में
दून में ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग प्राइजमनी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन अगस्त में होगा। इसमें इनामी राशि 5 लाख रुपए होगी।
आदित्य जोशी, चिराग सेन, लक्ष्य सेन, हिमांशी रावत, कुहू गर्ग, अक्षिता भंडारी ने बैडमिंटन कोर्ट में अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड को अलग पहचान दिलाई है।
जूनियर और सब जूनियर स्तर पर देश की टॉप रैंकिंग में भी उत्तराखंड के शटलर काबिज हो चुके हैं। प्रदेश के खेल प्रेमियों को इनका खेल देखने का मौका मुश्किल ही मिल पाया है। लेकिन, यह मौका अब जल्द ही आना वाला है।
विज्ञापन
बीते साल नहीं हुआ था टूर्नामेंट
बीते साल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट नहीं करा सके उत्तराखंड पर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया(बीएआई) ने फिर भरोसा जताया है। बीएआई के वार्षिक कलैंडर के अनुसार 4 से 10 अगस्त तक देहरादून में टूर्नामेंट होगा।
विज्ञापन
इसमें अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में देश के शीर्ष खिलाड़ियों साथ ही सभी राज्यों के बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 4, 5 और 6 अगस्त को क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले और 7 अगस्त से मुख्य ड्रॉ के मुकाबले होंगे।
बीएआई ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जूनियर वर्ग का यह टूर्नामेंट रैंकिंग के साथ ही प्राइजमनी होगा। एसोसिएशन ने टूर्नामेंट को शानदार कराने की तैयारी शुरू कर दी हैं।
- बीएस मनकोटी, सचिव, उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन