{"_id":"6eef258e8ecac4b406761b786cb57aab","slug":"all-india-bicycle-tour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी मिशन के लिए देश भर में दौड़ेगी साइकिल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी मिशन के लिए देश भर में दौड़ेगी साइकिल!
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित फतेहगढ़, फर्रुखाबाद निवासी अभिषेक शर्मा ने जन-जन तक भारत स्वच्छता मिशन की आवाज पहुंचाने की ठानी है।
विज्ञापन
इसका माध्यम उसने साइकिल यात्रा को बनाया है। युवक अकेले ही अभी तक विभिन्न प्रदेशों में स्कूली बच्चों, लोगों को इसके लिए प्रेरित कर चुका है।
29 राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा
सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे युवक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। युवक ने बताया कि करीब 15 सौ किमी साइकिल यात्रा 29 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इसके लिए युवक ने एक साल का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन
बताया कि उसने अभी तक इस दिशा में विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया है। साथ ही रास्ते में मिलने वाले लोगों को भारत स्वच्छता की शपथ दिलाई जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवक के देशप्रेम से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर कपिल गुप्ता, प्रमोद शर्मा, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, हैप्पी सेमवाल, अनिकेत गुप्ता, राजीव कालरा आदि मौजूद थे।