Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All complaints were resolved on the spot in Sahaspur

Dehradun News: सहसपुर में सभी शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

Wed, 26 Mar 2025 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
All complaints were resolved on the spot in Sahaspur
- सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर
विज्ञापन

- बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष ने कालसी में दिया संबोधन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई/कालसी। सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए जा रहे बहुउद्देशीय शिविराें के क्रम में बुधवार को सहसपुर व कालसी में शिविर लगाकर आम जनमानस की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर सहसपुर में अधिकतर शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उधर, कालसी में प्रदेश की बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने सरकार के माध्यम से संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
सहसपुर स्थित गुरु राम राय इंटर कॉलेज में आयोजित किए गए शिविर का उद्घाटन करते हुए क्षेत्र के विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि प्रदेश सरकार का तीन साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। इस अवसर पर राजस्व विभाग की 36, खाद्य आपूर्ति विभाग की 26 शिकायतें आईं। जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में 12 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए गए। इसके अतिरिक्त 167 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष मीता सिंह, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ तोमर, सुखदेव फर्स्वाण, रवि कश्यप, नवीन रावत, प्रमोद, निखिल गुंसाई, अनिल नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, कालसी गेट स्थित रामलीला मैदान पर आयोजित किए गए बहुउद्देशीय शिविर को भी ज्योति प्रसाद गैरोला ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्रों, महिलाओं, कृषकों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों समेत अल्पसंख्यक वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। शिविर में 21 वृद्धावस्था पेंशन, दो विधवा पेंशन की मौके पर स्वीकृत की गई। इसके अतिरिक्त 14 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 30 उद्यान कार्ड, 86 किसानों को कृषि उपकरण प्रदान किए गए। शिविर में नौ जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए और पशुपालन विभाग ने 23 लाभार्थियों को निशुल्क पशुओं की दवाएं उपलब्ध कराई। इस दौरान 11 महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 210 मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत की प्रशासक मधु चौहान, एसडीएम योगेश सिंह मेहरा, जन जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, तहसीलदार चमन सिंह, ब्लॉक प्रशासक मठोर सिंह, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह, प्रताप रावत, राजाराम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed