फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alert released in Udham Singh nagar after Amritsar bomb blast

अमृतसर बम धमाके के बाद ऊधम सिंह नगर में अलर्ट जारी, तलाशी अभियान चलाया

Fri, 23 Nov 2018 12:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Fri, 23 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Alert released in Udham Singh nagar after Amritsar bomb blast
प्रतीकात्मक तस्वीर
पांच दिन पहले अमृतसर बम धमाके में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का हाथ होने के बाद ऊधम सिंह नगर में अलर्ट जारी है। 
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर में भी समय-समय पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा कभी सोशल मीडिया तो कभी पोस्टर के माध्यम से दस्तक दी गई है।

समय-समय पर पुलिस द्वारा खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। दो महीने पहले पुलिस ने खटिमा में सोशल मीडिया पर सक्रिय दो खलिस्तान समर्थक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रुद्रपुर में भी फेसबुक पर खालिस्तान समर्थन के विचार पोस्ट करने वाले एक बुजुर्ग को पुलिस ने चिन्हित कर उसका चालान किया था। 

इससे पहले भी वर्ष 2015 में रुद्रपुर में भिंडरवाला वाला समर्थन में नारेबाजी का मामला सामने आया था। जिसे देखते हुए ऊधमसिंह नगर पुलिस द्वारा जारी किए गए अलर्ट के तहत गुरुवार को सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि अमृतसर की घटना के बाद जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खालिस्तान संबंधी किसी भी तरह की गतिविधि मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed