उत्तराखंड-यूपी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमकी भरा पत्र मिलने के बाद काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को ट्रेनों की चेकिंग, स्टेशन पर विशेष सुरक्षा गश्त के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार को आरपीएफ ने बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड के साथ काठगोदाम स्टेशन के वेटिंग रूम, प्लेटफार्म, पार्किंग, ट्रेनों में चेकिंग की। स्टेशन परिसर में घूम रहे संदिग्धों से पूछताछ की गई। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में विशेष चेकिंग की गई और यात्रियों से भी अलर्ट रहने की अपील की।
बता दें कि लश्कर ए तैयबा के नाम से रेलवे को एक पत्र मिला है। पत्र में बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, हरिद्वार के रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशनों में अलर्ट जारी हो गया। इसी क्रम में काठगोदाम और हल्द्वानी स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है। आरपीएफ के मुताबिक काठगोदाम आतंकी निशाने पर नहीं है फिर भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए गए हैं।
काठगोदाम, हल्द्वानी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ट्रेनों में चेकिंग, स्टेशनों पर गश्त बढ़ाई गई है। स्टेशन पर संदिग्ध हालात में घूम रहे लोगों की धर पकड़ की जा रही है।
-रणदीप कुमार, इंस्पेक्टर आरपीएफ काठगोदाम
आरपीएफ के स्टाफ की सूची
पद स्वीकृत पद तैनाती
इंस्पेक्टर 1 1
एसआई 2 1
एएसआई 1 1
हेड कांस्टेबल 6 3
कांस्टेबल 13 8
जीआरपी स्टॉफ की सूची
पद स्वीकृत पद तैनाती
एसओ 1 1
एसआई 1 1
हेड कांस्टेबल 2 5
कांस्टेबल 35 31
महिला कांस्टेबल 3 4
नोट :- दो-तीन महिला कांस्टेबल पुलिस दफ्तरों में संबद्ध रहती है।