फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alert on indo nepal border after terorist, Ariz khan arresting

आतंकी आरिज खान की गिरफ्तारी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, चैकिंग अभियान शुरू

Fri, 16 Feb 2018 07:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 16 Feb 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
Alert on indo nepal border after terorist, Ariz khan arresting
indo nepal border

दिल्ली में 2008 में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में वांछित आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद की नेपाल से लगी बनबसा सीमा से गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय सुरक्षा तंत्र सकते में है। पुलिस, एसएसबी एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के उच्च अधिकारियों ने सीमा पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं, इसके बाद सीमा पर आवाजाही करने वालों की सघन चेकिंग शुरू की गई है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा आतंकी जुनैद को नेपाल से लगी बनबसा सीमा से गिरफ्तार करने के खुलासे के बाद स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों के अधिकारी देर रात तक आतंकी जुनैद की बनबसा से गिरफ्तारी की सच्चाई का पता लगाने में जुटे रहे, लेकिन इस बारे में यहां तैनात किसी भी सुरक्षा एजेंसी को पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी आतंकी जुनैद की बनबसा से गिरफ्तारी की बात आम चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


इधर, सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हो सकता है जुनैद की गोपनीयता के साथ गिरफ्तारी के कारण दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने स्थानीय पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों से गिरफ्तारी की बात साझा न की हो। अलबत्ता आतंकी जुनैद की इस सीमा से गिरफ्तारी की बात सामने आने पर उच्च अधिकारियों ने नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शारदा इंटर कालेज के प्राचार्य ने कहा, कॉलेज से नहीं हुई गिरफ्तारी

Alert on indo nepal border after terorist, Ariz khan arresting

सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि जुनैद को बनबसा सीमा से गिरफ्तार करने की बात सामने आने पर एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर देर रात से ही बनबसा, टनकपुर क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई थी। थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के होटलों, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा आदि स्थानों पर सघन चेकिंग की, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के साथ ही सीमा पर आवाजाही करने वालों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।

शारदा इंटर कालेज के प्राचार्य ने कहा, कॉलेज से नहीं हुई गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा आतंकी जुनैद को बनबसा के शारदा इंटर कॉलेज से गिरफ्तार करने की बात से शारदा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विमल कुमार मिश्रा ने इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि आतंकी की गिरफ्तारी में कॉलेज का नाम आने से कॉलेज की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने आतंकी जुनैद को कॉलेज से गिरफ्तार किए जाने की बात को गलत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed