फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   alert in uttarakhand on avalanche.

उत्तराखंड में तबाही मचा सकता है बर्फीला तूफान

Tue, 20 Jan 2015 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल Updated Tue, 20 Jan 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
alert in uttarakhand on avalanche.

मौसम विभाग द्वारा ढाई हजार मीटर की ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फीले तूफान की आशंका जताए जाने प्रशासन सचेत हो गया है। उत्तरकाशी, चमोली और पौड़ी तीन जिलों में जिम्मेदार अधिकारियों को बिना सूचना जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तरकाशी जिले में आईटीबीपी और सेना को भी सतर्क कर दिया गया है।

विज्ञापन


उत्तरकाशी के जिलाधिकारी इंदुधर बौड़ाई ने बताया कि जिले के सभी एसडीएम के साथ ही आईटीबीपी और सेना को भी अलर्ट कर दिया गया है। जिले में मोरी ब्लाक का सांकरी हरकीदून, नौगांव ब्लाक में यमुनोत्री क्षेत्र, भटवाड़ी ब्लाक में उपला टकनौर और गंगोत्री क्षेत्र इस लिहाज से संवेदनशील है।
विज्ञापन


प्रशासन ने पड़ताल कर ली है कि आजकल इन स्थानों पर कोई पर्यटक नहीं हैं। बर्फबारी वाले गांवों में लोगों को तूफान की स्थिति में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। बर्फबारी में यदि ऊंचाई वाली सड़कें बंद होती हैं तो वहां तत्काल यातायात बहाल करने के लिए बीआरओ, लोनिवि एवं राजमार्ग खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिले में आपदा प्रबंधन टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में राशन का भंडारण

alert in uttarakhand on avalanche.

चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में राशन की आपूर्ति पूरी कर ली गई है। पाण-ईराणी क्षेत्रों में 20 कंबल और 10 तिरपाल पूर्व में भेज दिए गए थे। जरूरत के हिसाब से दुबारा कंबल और तिरपाल भेजे जाएंगे।

चमोली जिले में 25 सौ मीटर की ऊंचाई पर करीब 24 गांव स्थित हैं। सीमा सड़क संगठन और लोनिवि के अधिकारियों को बर्फबारी होने पर सड़कों को खोलने के लिए हर समय जेसीबी मशीनें तैयार रखने के लिए कहा गया है।

जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि हिमाच्छादित जोशीमठ-औली और गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ मोटर मार्ग से बर्फ हटाने के लिए स्नो कटर की व्यवस्था कराई जाएगी।

तूफान पर संयुक्त टीमें रखेंगी नजर

alert in uttarakhand on avalanche.

पौड़ी के जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि तूफान की आशंका को देखते हुए सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, जल संस्थान, जल निगम, लोनिवि और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है। विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए संयुक्त टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिमस्खलन पर निर्देश जारी
गृह मंत्रालय की ओर से 21 जनवरी के लिए जारी हिमस्खलन के अलर्ट पर सीएम हरीश रावत ने जिलाधिकारियों को सचेत रहने को कहा है। गृह मंत्रालय ने हाल ही में 2500 मीटर से अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया था।

आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक सभी संबंधित जिलों को अलर्ट भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक जिलाधिकारियों से संबंधित क्षेत्रों के लिए एडवाइजरी जारी करने और राहत आदि की तत्काल व्यवस्था करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed