उत्तराखंड: एक ही दिन में तीन गुलदारों की मौत के बाद अलर्ट जारी, ड्रोन कैमरों से हो रही निगरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी टाइगर रिजर्व के अलावा लैंसडोन और हरिद्वार वन प्रभाग समेत तीन स्थानों पर एक ही दिन में तीन गुलदारों व एक शावक की रहस्यमय परिस्थतियों में मौत के बाद प्रमुख वन संरक्षक ने एडवाइजरी जारी की है।
इसमें टाइगर रिजर्व के निदेशकों और प्रभागीय वनाधिकरियों को दिन रात गश्त कराने के साथ ही शिकारियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी वन प्रभागों व संरक्षित वन क्षेत्रों से बाहर रहने वाले गुलदारों की भी निगरानी के लिए कहा गया है।
जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व में ड्रोन कैमरों से निगरानी
वन संरक्षक व राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक पीके पात्रो ने बताया कि गुलदारों की मौतों को लेकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। ग्रामीणों से पूछताछ करने के साथ ही पूर्व में पकड़े गए शिकारियों से भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व में निगरानी तेज कर दी गई है। निदेशक राहुल ने बताया कि रात गश्त करने के साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा एटीवी पर सवार वन कर्मी संवेदनशील इलाकों में दिन रात गश्त कर रहे हैं।