फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   alert in pithoragarh due to increasing Mahakali river water level 

खतरे के निशान पर महाकाली, पिथौरागढ़ में कई सड़कें बंद, अलर्ट जारी

Sun, 16 Jul 2017 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी/देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी/देहरादून Updated Sun, 16 Jul 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
alert in pithoragarh due to increasing Mahakali river water level 

महाकाली नदी का जलस्तर खतने के न‌िशान पर पहुंच गया है। इसके चलते प‌िथौरागढ़ में अलर्ट जारी क‌र द‌िया गया है। साथ ही कई सड़कें मलबा आने से बंद हो गई है।

विज्ञापन


प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार रात से रविवार सुबह तक मूसलाधार बारिश हुई। तराई-भाबर में उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया। पिथौरागढ़ जिले में कई मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए और महाकाली का जलस्तर चेतावनी के निशान को पार कर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन


गोपेश्वर में बदरीनाथ हाइवे मैठाणा में रविवार सुबह करीब तीन घंटे अवरुद्ध रहा। पिथौरागढ़ जिले में शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश से कई सड़कों पर यातायात बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से जौलजीबी-मुनस्यारी को 15 घंटे बाद, पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे को आठ घंटे की मशक्कत के बाद खोल दिया गया है। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले 12 मोटर मार्ग बंद हैं। 

हर घंटे बढ़ रहा महाकाली का जलस्तर

alert in pithoragarh due to increasing Mahakali river water level 

इससे लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। महाकाली का जलस्तर चेतावनी के निशान को पार कर खतरे के निशान के करीब है। प्रशासन ने नदी के किनारे स्थित आबादी के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

महाकाली में चेतावनी का निशान 889 मीटर पर है, लेकिन सुबह के समय नदी का जलस्तर 889.15 मीटर पर पहुंच गया। खतरे का निशान 890 मीटर पर है। बागेश्वर जिले के कौसानी कस्बे में सड़क करीब 10 मीटर धंस गई है। इससे एक होटल और एक मकान को खतरा पैदा हो गया है। 

गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाईवे रविवार को मैठाणा में सुबह करीब तीन घंटे तक अवरुद्ध रहा। जोशीमठ क्षेत्र में शनिवार रात चट्टान टूटने से सलूड़-डुंग्रा मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed