फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   alert from swine flu in uttarakhand.

उत्तराखंडः स्वाइन फ्लू का पहला मरीज मिला, हड़कंप

Tue, 13 Jan 2015 04:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 Jan 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
alert from swine flu in uttarakhand.

उत्तराखंड में भी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित पहले मरीज को राजधानी देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोहनी रोड निवासी एक युवक की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने कुछ दिन पहले उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर अस्पताल ने खून के नमूने जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को भेजे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने नमूनों की दिल्ली स्थित प्रयोगशाला से जांच कराई। सोमवार को जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली।

इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। फिलहाल मैक्स अस्पताल में मरीज को गहन चिकित्सा प्रणाली पर रखने को कहा गया।

देहरादून में अलर्ट जारी

alert from swine flu in uttarakhand.

मैक्स अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अराफत ने बताया कि मरीज अब स्वस्थ है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि इस मामले को देखते हुए पूरे जिले में अलर्ट कर दिया गया है।

दून अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जरूरी दवाएं भेज दी गई हैं। साथ ही अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। सोमवार को पीड़ित युवक, परिजनों और कॉलोनी के उसके आसपास के लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।

ये हैं लक्षण

दून अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी जोशी के मुताबिक, नाक बहना, बुखार, जोड़ों में दर्द, आंखों में लालिमा और पानी बहना, छींक आना, गले में दर्द आदि इस बीमारी के प्राथमिक लक्षण हैं।

दवा न लेने पर कुछ दिन के भीतर निमोनिया और फिर फेफड़ों में पानी भरने के साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। समय पर इलाज न मिलने पर मरीज की मौत भी हो सकती है।

बचाव
स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें। छींकते समय मुंह को रुमाल से ढक लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed