आतंकी हमले की सूचना से हरिद्वार में हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी हरिद्वार में आतंकी हमले की सूचना के बाद एसएसपी सदानंद दांते ने पुलिस कर्मियों को बेहद सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
मेला क्षेत्र में बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्कवायड की भी सक्रियता बढ़ा दी गई है। एसएसपी ने सोमवार को अधीनस्थ कर्मियों से कहा कि क्षेत्र की हर गतिविधि की सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाए।
जिससे जिससे आपात स्थिति में तुरंत निपटा जा सकें। आतंकी हमले की सूचना के बाद स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) हरिद्वार और रुड़की को चौकन्ना रहने को कहा है।
लोगों से सजग रहने की अपील
इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए घुड़सवार बल को चार रूटों पर उतारा गया है।
एसएसपी ने हरकी पैड़ी, गंगा घाटों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंसादेवी, चंडी देवी समेत धार्मिक स्थलों पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।
इसके साथ ही 16 कांवड़ मेला समितियों के 463 स्थानीय नागरिकों एवं 400 विशेष पुलिस कर्मियों के साथ आमजन को सजग रहने की अपील की गई है।
डाक कांवड़ से कांवड़ियों की संख्या अचानक बढ़ी
डाक कांवड़ शुरू होने से शहर में कांवड़ियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। मेला क्षेत्र के जोन शंकराचार्य, बैरागी एवं चंडी घाट में तीन कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।
डाक कांवड़ को सकुशल निपटाने के लिए पुराना एआरटीओ चौक, ऊंचापुल, वीआईपी घाट, चंडी चौक, शंकराचार्य चौक, आयरिश पुल, रोडीबेलवाला, जयराम मोड़, पुल जटवाडा, दूधाधारी चौक, केशव आश्रम, सुभाष घाट, बैरागी कैंप, सिंहद्वार एवं देशरक्षक तिराहे पर 23 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।
सिंहद्वार से रोडीबेलवाला तक रिकवरी वैन हाईवे पर चलाई जा रही है जिससे दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को तुरंत हटाया जा सकें।
16 बिछुड़ों को मिलाया
कांवड़ यात्रा में बनाई गई खोया पाया सेल ने सोमवार को 16 लोगों को अपनों से मिलाया। सभी लोग अपनों से बिछुड़ गए थे।
इसमें महिलाएं, बच्चें एवं पुरुष शामिल रहे। दूसरी ओर हरकी पैड़ी क्षेत्र के कांगड़ा पुल के पास डूब रहे गौरव पांच वर्ष पुत्र तेजपाल निवासी दिल्ली को जल पुलिस ने बचाया।