{"_id":"59860ebe4f1c1b045f8b4675","slug":"alert-for-tehri-lake-water-level-of-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर तबाही मचा सकती है एक पूरे साम्राज्य को खत्म कर देने वाली यह झील!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर तबाही मचा सकती है एक पूरे साम्राज्य को खत्म कर देने वाली यह झील!
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sun, 06 Aug 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पूरे साम्राज्य को खत्म कर देने वाली टिहरी झील अब फिर से तबाही ला सकती है। बारिश से टिहरी बांध की झील के जलस्तर में भी तेजी आई है। तीन दिन में जलस्तर चार मीटर बढ़ गया है।
विज्ञापन
जलस्तर में हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। डीएम ने नरेंद्रनगर देवप्रयाग और टिहरी एसडीएम को झील क्षेत्र से सटे स्थानों पर रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है। टीएचडीसी को झील को आरएल 825 तक भरने की अनुमति है।
विज्ञापन
भागीरथी से 429.5 और भिलंगना नदी से 345.27 क्यूमेक्स पानी का बहाव दर्ज किया गया है। झील से 500 क्यूमेक्स पानी नदी की ओर छोड़ा जा रहा है। बांध का जलस्तर बढ़ने से टीएचडीसी बांध की चारों टरबाइनों को चलाकर 23 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर रहा है।
विज्ञापन
वर्तमान में सरकार की ओर से टीएचडीसी को झील को अधिकतम आरएल 825 मीटर तक भरने की अनुमति दी है, लेकिन टिहरी एवं उत्तरकाशी जिले में हो रही बारिश से बांध की झील का जलस्तर आरएल 802.70 मीटर पहुंच गया है।
भले की जलस्तर बढ़ने से खतरे की संभावनाएं न हो। डीएम सोनिका ने टिहरी, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर के एसडीएम को जलस्तर में बढ़ोत्तरी को देखते हुए झील क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जलस्तर के आरएल 815 पहुंचने पर बांध के स्पिलवे से पानी की निकासी की जाएगी।