{"_id":"205f7260fd37e252e4f54edc853271d7","slug":"alcoholic-engineer-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में ऑफिस जाना इंजीनियर को पड़ा भारी, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में ऑफिस जाना इंजीनियर को पड़ा भारी, सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 06 May 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम में लापरवाही और नशे में धुत्त होकर पहुंचना एक अधिशासी अभियंता को भारी पड़ा। उत्तराखंड शासन ने आरोपों की जांच करने के बाद कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
लापरवाही के आरोप में शासन ने लोक निर्माण विभाग के वर्ल्ड बैंक खंड के प्रभारी अधिशासी अभियंता दयाकिशन आर्या को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वर्ल्ड बैंक ने भी दी थी हिदायत
आर्या पर यह भी आरोप था कि वे कार्यालय में भी नशे में रहते थे और अति संवेदनशील चमोली जिले में तैनात होने के बाद भी काम में रुचि नहीं ले रहे थे।
लोक निर्माण विभाग के उप सचिव अरविंद सिंह पांगती ने बताया कि गोपेश्वर में तैनात दयाकिशन को पहले हिदायत दी गई थी। अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता वर्ल्ड बैंक ने भी हिदायत दी थी। लेकिन कोई सुधार नहीं आया।
विज्ञापन