फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alcohol free village due to women in garud village

महिलाओं ने शराब छुड़वाकर इस गांव में किया मंगल

Fri, 19 May 2017 01:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)
ब्यूरो / अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर) Updated Fri, 19 May 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
Alcohol free village due to women in garud village
wine

बागेश्वर के सीमांत गांव छत्यानी की महिलाओं ने सरकार की शराब की दुकानों  के विरोध को उचित नहीं ठहराकर नशेड़ियों पर नकेल कसने का नया तरीका अपनाया है।

विज्ञापन


महिलाओं के निर्णय से अब गांव में शादी आदि शुभ अवसरों पर कोई व्यक्ति शराब पीते नजर नहीं आता है। महिलाएं 500 रुपये जुर्माना वसूलने के साथ-साथ ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार भी करती हैं।
विज्ञापन

   
बागेश्वर जिले के सीमांत गांव छत्यानी में एक साल पहले तक अवैध शराब बिक्री के कारण शादी बरात में शराब पीकर बराती और घराती उत्पात मचाते थे। गांव के पुरुषों द्वारा कोई कदम नहीं उठाने पर गांव की महिलाओं ने गत वर्ष महिला मंगल दल का गठन कर शराब के खिलाफ आंदोलन छेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की महिला मंगल दल अध्यक्षा प्रेमा भंडारी ने बताया कि गांव की महिलाएं हर रविवार को गांव की चौपाल में एकत्र होती है। शुभ अवसरों पर महिलाओं की एक टीम उन लोगों को चिन्हित करती है जो शराब पीये होते हैं। शराब पीया कोई बाराती या घराती नजर आता है तो महिलाएं उसे बिच्छू घास लगाने के बाद कमरे में बंद करने के साथ उससे पांच सौ रुपये अर्थदंड वसूलते हैं।

महिलाओं के इस निर्णय से छत्यानी गांव में अब बारात आदि सुअवसरों पर कोई व्यक्ति शराब के नशे में नहीं दिखता है। महिला मंगल दल की महिलाओं ने बताया कि मंगल दल की महिलाओं ने गांव में स्वच्छता और साक्षरता पर कार्यक्रम चलाया है।


गांव के पूर्व प्रधान इंद्र सिंह रावत वन पंचायत सरपंच लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि जब से महिलाओं ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा है तब से गांव में सुख शांति है। महिलाओं के अभियान से प्रेरित होकर गांव का 18-25 उम्र का कोई नव युवक शराब नहीं पीता है। महिला मंगल दल अध्यक्षा ने बताया कि अगले साल विश्व पर्यावरण दिवस को दल को वार्षिक सम्मेलन होगा। इसमें शराब छोड़ने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed