फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Akhilesh Yadav targeted CM Dhami advised to call CM Yogi Adityanath to Uttarakhand

Haridwar: अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री धामी पर साधा निशाना...सीएम योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड बुलाने की दी नसीहत

Wed, 20 Nov 2024 07:52 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Nov 2024 07:52 AM IST
सार

पूर्व सीएम एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर कम विजिबिलिटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से नहीं उड़ सका था। इंतजार के बाद वह रात्रि विश्राम के लिए हरिद्वार पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav targeted CM Dhami advised to call CM Yogi Adityanath to Uttarakhand
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मां गंगा की स्वच्छता को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के विकास पर सवाल उठाए। कहा, मां गंगा के नाम की कसम खाने वाले भाजपा के नेता आज गंगा की गंदगी के जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन

श्रवणनाथ नगर स्थित होटल में ठहरे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, आज कोई भी भाजपाई नाले और सीवर से दूषित हो रही गंगा का आचमन नहीं कर सकता है। भाजपा सरकारों को अपनी सबसे ज्यादा नापसंद बताते हुए कहा, अपने कार्यकाल में उन्होंने हल्द्वानी के लिए फोरलेन बनाई, लेकिन सरकार आज तक हाईवे के उस हिस्से को नहीं बना सकी जो इनके हिस्से में है।

विज्ञापन

यूपी विस के उपचुनाव में भाजपा की 100 फीसदी हार का दावा करते हुए कहा, अग्निवीर योजना का यहां के युवाओं को विरोध करना चाहिए। योजना फौजी को सम्मान दिलाने वाली नहीं, बल्कि सम्मान छीनने वाली योजना है। कहा, जीएसटी व्यापार को आसान करने के लिए थी, लेकिन भाजपा ने इसे ऐसा बना दिया कि आम व्यापारी इससे परेशान हो रहे हैं। कहा, भाजपा के खास लोगों को इससे ज्यादा मुनाफा हो रहा है। भाजपा की मुनाफाखोरी और चंदा वसूली की वजह से महंगाई बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

योगी को उत्तराखंड बुलाने की दी नसीहत

बंटोगे तो कटोगे नारे पर अखिलेश ने कहा, भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है। इस नारे का भाजपा में भी विरोध हो रहा है। कई लोगों ने इस नारे से किनारा कर लिया है। इस नारे को ठीक करने के लिए सुझाव दे रहे हैं। सवाल पूछने वाले पत्रकारों से कहा, यदि उन्हें यह नारा ज्यादा प्रिय लग रहा तो नारा देने वाले को वह उत्तराखंड बुला लें। कहा, जब उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था तो वे भी सदन में थे।

उस समय नेताजी मुलायम सिंह यादव ने यहां के विकास के लिए विशेष पैकेज देने की मांग सदन में रखी थी। कहा, एनडी तिवारी उस समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने और उनके कार्यकाल में उत्तराखंड में औद्योगिक विकास हुआ। उसके बाद पंतनगर और हरिद्वार की सब इंडस्ट्री खत्म होती चली गईं। जिस लक्ष्य से उत्तराखंड को बनाया गया था कि यहां के लोगों को खुशहाली मिलेगी। उद्योग लगेंगे तो नौजवानों को नौकरी मिलेगी, कारोबार बढ़ेगा। वह लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया।

ये भी पढ़ें...Dehradun: देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती हुए स्वामी रामभद्राचार्य, सांस लेने में हो रही तकलीफ

ये रहे मौजूद

सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद नौटियाल, डाॅ. सत्यनारायण सचान, चंद्रशेखर यादव, आशीष यादव, डाॅ. राजेंद्र पराशर, श्रवण शंखधर, लवदत्ता आदि।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed