फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Akhilesh Yadav reached Devprayag said after hearing Jai Shri Ram Where did Ram come here from Uttarakhand news

Uttarakhand: जय श्रीराम का नारा सुनकर बोले अखिलेश यादव- यहां कहां से आए राम...फिर पंडित ने सुनाई कथा

Wed, 25 Oct 2023 01:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Oct 2023 01:25 PM IST
सार

सपा नेता अखिलेश यादव अपनी पत्नी व सांसद डिंपल यादव व परिवार के साथ अचानक देवप्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी के संगम पर पहुंचे। अखिलेश यादव के परिवार के साथ पहुंचने पर पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान गंगा स्नान के बाद तीर्थ पुरोहित पंडित हजारी लाल भट्ट ने गंगा पूजन करवाया।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav reached Devprayag said after hearing Jai Shri Ram Where did Ram come here from Uttarakhand news
देवप्रयाग में अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय दशमी पर्व पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव व परिजनों के साथ संगम स्थल पर गंगा दर्शन और पूजन किया। इस दौरान उनको देखने और मिलने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। जबकि कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली।

विज्ञापन

मंगलवार को सपा नेता अखिलेश यादव अपनी पत्नी व सांसद डिंपल यादव तथा परिवार के साथ अचानक देवप्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी के संगम पर पहुंचे। अखिलेश के परिवार के साथ पहुंचने पर पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान गंगा स्नान के बाद तीर्थ पुरोहित पंडित हजारी लाल भट्ट ने गंगा पूजन करवाया।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि वह शीतकाल में दोबारा अवश्य गंगा स्नान के लिए देवप्रयाग संगम पर पहुंचेंगे। संगम स्थल पर पूजन के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मंदिर के पूर्व पुजारी सोमनाथ भट्ट ने इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व भी बताया। इस दौरान सोमनाथ भट्ट ने जय श्री राम का जयकारा लगाया तो अखिलेश मुस्कुराते हुए बोल पड़े कि यहां कहां से आए राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आदि गुरु शंकराचार्य ने किया था देवप्रयाग में रघुनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार
राम तो लोग बोले, जगत में हर जगह हैं राम ही राम। इस पर भट्ट ने बताया, त्रेतायुग में राम यहां आए थे। उन्होंने बताया कि रावण का वध करने के बाद ब्रह्महत्या के दोष से मुक्त होने के लिए श्रीराम ने देवप्रयाग स्थित रामकुंड में भगवान शिव की आराधना की थी। इसके बाद भगवान शिव ने उन्हें ब्रह्म हत्या के दोष से मुक्ति प्रदान की थी। बताया, आठवीं सदी में आदि गुरु शंकराचार्य ने देवप्रयाग में रघुनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार किया था। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अगले महीने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का दौरा, दिवाली के आसपास केदारनाथ आ सकते हैं पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed