फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Akhara Parishad Demand to Modi Government for Ram mandir Nirman soon

प्रचंड जीत के बाद अखाड़ा परिषद ने मोदी सरकार से की मांग, जल्द हो राम मंदिर का भव्य निर्माण

Wed, 29 May 2019 08:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 May 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
Akhara Parishad Demand to Modi Government for Ram mandir Nirman soon
महंत नरेंद्र गिरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि हिंदुत्व की धार से ही प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है। सरकार को प्राथमिकता के आधार पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण कराना चाहिए। 

विज्ञापन


वर्ष 2021 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों के संदर्भ में हरिद्वार में प्रवास कर रहे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने अमर उजाला से वार्ता करते हुए कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है, यह लोकतंत्र की बड़ी घटना है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली से खुश देश की जनता ने उन्हें प्रचंड बहुमत दिया है। अब सरकार के पास देश का समग्र विकास करने का बेहतर मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार जनता की भावनाओं को समझते हुए सबका साथ सबका विकास के अपने सिद्धांत पर कार्य करेगी। उन्होंने सरकार से राम मंदिर का निर्माण कराने और आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने इलाहाबाद में जिस तरह से संतों को साथ लेकर कुंभ का भव्य आयोजन किया, उसी तरह हरिद्वार में भी सबके साथ समन्वय बनाकर कुंभ का भव्य आयोजन किया जाना चाहिए। कुंभ के कार्य अभी से शुरू कर दिए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed