फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ajay bhatt statement

'राज्य सरकार को कमजोर नहीं करेगी भाजपा'

Sat, 10 May 2014 12:02 AM IST
अमर उजाला, अल्मोड़ा
अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sat, 10 May 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
ajay bhatt statement

नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय भट्ट ने कहा कि पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी भाजपा के पक्ष में भारी मतदान हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की पांचों सीटें भाजपा की झोली में जा रही हैं। भट्ट ने कहा कि केंद्र में सत्ता में आने के बाद भाजपा का उत्तराखंड सरकार को कमजोर करने का कोई इरादा नहीं है।

सरकारें अस्थिर करना नीति नहीं
किसी राज्य में अस्थिरता करना पार्टी की नीति के खिलाफ है। उन्होंने कहा यदि सरकार अपने अंतर्विरोधों के कारण गिर गई तो भाजपा की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
विज्ञापन


चितई मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्री भट्ट ने ‘अमर उजाला’ से मुलाकात में कहा कि पूरे देश में मोदी और भाजपा की ऐसी लहर चली है कि चुनाव के अंतिम चरणों तक सारे अनुमान ध्वस्त हो गए और पूरा राष्ट्र मोदी मय हो चुका है। जिस तरह की लहर देखी जा रही है उससे भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर कमेटी में होंगे सभी सीएम
भट्ट ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि हर राज्य का मुख्यमंत्री चाहे किसी भी दल का हो प्रधानमंत्री की कोर कमेटी में रहेगा ताकि हर राज्य को जरूरत के मुताबिक बजट आदि मिल सके।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गैरसैंण में विधानभवन का शिलान्यास कर चुकी है लेकिन एक साल पांच माह बाद भी वहां एक ईंट तक नहीं लग सकी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने हाल के दिनों में कई चुनावी जीओ पास किए हैं। यदि सरकार विकास के लिए गंभीर है तो शासनादेशों के मुताबिक काम शुरू होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed